- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ice Cream Recipe: घर...

x
Ice Cream Recipe: तो चलिए बिना देर किए आपको घर पर ही हेल्दी आइसक्रीम बनाने की विधि बताते हैं।
आइसक्रीम बनाने का सामान:
पका हुआ आम
पका हुआ केला
खजूर
काजू
बादाम
पिस्ता
ऊपर दिए गए सामानों की मदद से आप बिना दूध और चीनी की आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आम और केले को फ्रीज करना है। दोनों चीजों को फ्रीज करने से लिए आम और केले को टुकड़ों में काटकर एक कटोरे में रखें और फिर इस कटोरे को फ्रिजर में रख दें।
इसके बाद जब आइसक्रीम बनाने को तैयार हों, तो कम से कम 15 मिनट पहले खजूर को पानी में भिगो दें। इससे वो नरम हो जाते हैं। अब एक ब्लेंडर लेकर उसमें फ्रीज किए हुए केला, आम और भिगोकर रखे हुए खजूर डालें। खजूर के बीजों को निकाल लें।
इसके बाद इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक एकदम स्मूद और क्रीमी आइसक्रीम जैसा टेक्सचर न आ जाए। जब ये सही तरह से ब्लेंड हो जाए तो इसे निकालकर आइसक्रीम मोल्ड में डालें।
इसके बाद इस मोल्ड में काजू-बादाम और पिस्ता को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें और एक चम्मच से मिक्स करें। आखिर में इस आइसक्रीम मोल्ड को फ्रीजर में कम से कम 4-5 घंटे के लिए रख दें। बस आइसक्रीम तैयार है, अब इसे जब चाहें तब निकालकर सर्व करें और परिवारवालों का दिल जीतें।
TagsIce Creamआइसक्रीमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





