लाइफ स्टाइल

How To Style Green Suit: ग्रीन सूट पहनना है तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट

Sarita
7 July 2025 11:02 AM IST
How To Style Green Suit: ग्रीन सूट पहनना है तो इन बातों का रखें ध्यान, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट
x
How To Style Green Suit: हरा रंग भगवान शिव को भी अतिप्रिय है। ऐसे में आप भी चाहें तो सावन के में पड़ने वाले त्योहारों में हरे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। हरे रंग का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे कैरी करते समय आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है, ताकि आपका लुक खराब न दिखे। आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।
सही स्टाइल चुनें:
आज के समय में सूट कई प्रकार के आते हैं। तो पहले ये फैसला करें कि आप किस तरह का सूट पहनना चाहती हैं। यदि आरामदायक सूट की तलाश में हैं तो प्लाजो और कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा बॉस लेडी लुक के लिए पैंट लुक परफेक्ट रहता है।
दुपट्टा अवश्य एड करें:
सावन में हरे रंग का सूट पहनना चाहती हैं तो उसके साथ दुपट्टा अवश्य एड करें। जरूरी नहीं है कि ये दुपट्टा हरे रंग का ही हो। आप कॉन्ट्रास्ट वाला दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। जैसे कि हरे रंग के सूट के साथ लाल या फिर पीले रंग का दुपट्टा कमाल का लगेगा। इसे आप पूजा के समय में भी कैरी कर सकती हैं।
आजकल मैचिंग ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड नहीं है, इसलिए अलग रंग की ज्वेलरी अपने हरे सूट के साथ पहनें। जैसे कि आप इसके साथ लाल कुंदन वाली ज्वेलरी, गोल्ड ज्वेलरी या फिर पीले कुंदन वाली ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि अगर आपका सूट ज्यादा हैवी है तो ज्वेलरी हल्की रखें, वरना आप हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
मेकअप रखें हल्का:
हरे रंग का सूट अपने आप में ही काफी कमाल का लगता है। ऐसे में इसके साथ आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है। इसलिए हरे सूट के साथ बहुत ज्यादा ब्राइट मेकअप न करें। इसके साथ केवल न्यूड या पीच टोन लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर और लाइट ब्लश बढ़िया लगता है।
हेयर स्टाइल हो सिंपल:
वहीं बात करें हेयरस्टाइल की तो हरे रंग के सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल, जुड़ा या फ्रेंच ब्रेड अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सूट के साथ इस तरह की हेयर स्टाइल बेहद खूबसूरत लगेगी। खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप अपने हेयर स्टाइल में कुछ खास एक्सेसरीज एड करें, ताकि आपका लुक अलग सा दिखे।
Next Story