लाइफ स्टाइल

ऐसे तैयार करें होममेड ब्लीच

Apurva Srivastav
23 Jan 2023 10:20 PM IST
ऐसे तैयार करें होममेड ब्लीच
x

अक्सर महिलाएं ब्लीच करवाने के लिए पार्लर जाती हैं। कई बार ब्लीच करवाने से स्किन पर रैशेज और इचिंग की समस्या होती है। दरअसल क्रीम में मौजूद केमिकल के कारण स्किन डैमेज होता है। चाहें तो आप घर पर भी खुद से नेचुरल ब्लीच बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन खराब नहीं होगी और नेचुरल ग्लो भी मिलेगा। आइए जानते हैं, होममेड ब्लीच कैसे तैयार करें।

- नींबू, खीरा, टमाटर, और आलू का रस एक बर्तन में रख लें और इसमें तीन-चार चम्मच चावल के आटे को अच्छी तरह मिला दें, ताकि पेस्ट बन जाएं। तैयार है आपका नेचुरल ब्लीच। इसे चेहरे पर लगाएं, और सूख जाने पर साफ पानी से चेहरे को धो लें।
- पपीते का ब्लीच चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। पके पपीते के छोटे- छोटे टुकड़े काट कर मैश कर लें, अब इसमें एक चम्मच नींबु का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
- दही आपके स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है। दही को एक सूती कपड़े में बांध कर छान लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। इस दही से चेहरे पर मसाज करें। आपका स्किन ग्लो करेगा।
- खीरे और नींबू के रस को एक साथ मिला लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से धो लें। ये आपके चेहरे के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
- आप टमाटर का ब्लीच घर पर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले टमाटर के पल्प को निकाल लें। अब इसमें गुलाब जल और नींबू का रस मिला दें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
- संतरे के छिलके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में काफी सहायक है। इसमें प्रचुर मात्रा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। संतरे के छिलके से आप ब्लिच बना सकते हैं। सबसे पहले आप इसके छिलके को धूप में सूखा लें, फिर इसका पाउडर बना लें। अब इसमें दूध और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
Next Story