लाइफ स्टाइल

इस तरह बनाए 'लौकी पनीर कोफ्ता'

Kiran
22 Jun 2023 3:38 PM GMT
इस तरह बनाए लौकी पनीर कोफ्ता
x
आवश्यक सामग्री
- 1 कप कद्दूकस की लौकी
- 1/4 कप आलू उबले व मैश किए|
- 1/4 कप पनीर मैश किया
- 1 छोटा चम्मच अदरक कटा
- 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
- 1/4 कप बेसन
- 1/4 छोटा चम्मच गरममसाला
- 2 छोटे चम्मच धनियापत्ती कटी
- नमक स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए
- 1/2 कप प्याज का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरममसाला
- 1/4 कप टमाटर कद्दूकस किया
- 1 तेजपत्ता
- 2 छोटे चम्मच रिफाइंड औयल
- 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- कद्दूकस की लौकी को अच्छी तरह निचोड़ें, उस पानी को मसाला भूनने के काम में लाएं।
- लौकी में पनीर, आलू व बाकी सारी सामग्री मिलाएं और छोटेछोटे गोले बना लें।
- एक बरतन में 2 चम्मच तेल गरम कर कोफ्तों को उलटपलट कर सेंक लें।
- एक प्रैशरपैन में 1 चम्मच तेल में तेजपत्ते का तड़का लगा कर प्याज, अदरक व लहसुन भूनें।
- सूखे मसाले, ग्रेवी व लौकी का पानी डाल कर मसाला भूनें।
- जब मसाला भुन जाए तब 1 1/2 कप पानी डाल कर 1 सीटी लगवाएं।
- सर्विंग डिश में ग्रेवी पलटें और उस में कोफ्ते डाल कर 5 मिनट तक ढक कर रखें।
- फिर धनियापत्ती डाल कर सर्व करें।
Next Story