लाइफ स्टाइल

How To Make Hibiscus Oil For Hair: गुड़हल के फूलों से ऐसे तैयार करें तेल, बालों का झड़ना और सफेद होना होगा कम

Sarita
28 Jun 2025 9:10 AM IST
How To Make Hibiscus Oil For Hair:  गुड़हल के फूलों से ऐसे तैयार करें तेल, बालों का झड़ना और सफेद होना होगा कम
x
How To Make Hibiscus Oil For Hair: बालों पर कई प्राकृतिक उपाय असरदार काम करते हैं। इन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल, जो बालों पर शानदार काम करता है। गुड़हल के फूल इन दिनों खूब खिलते हैं। पार्क या किसी भी गार्डन में आपको लाल रंग के गुड़हल के फूल मिल जाएंगे। आप बालों के लिए गुड़हल के फूल (Hibiscus Flower) तोड़ लाएं और इनसे तेल बना लें। गुड़हल के फूलों से बना तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें अमीनो एसिड और फ्लेवेनॉइड्स जैसे गुण पाए जाते हैं जो बालों को यूवी रेज से डैमेज होने से बचाते हैं। बालों को लंबा बनाने, समय से पहले सफेद हो चुके बालों को काला बनाने और बालों को टूटने से रोकने के लिए गुड़हल के तेल को फायदेमंद माना जाता है। जानिए कैसे गुड़हल के ताजा फूलों से घर में तेल तैयार कर सकते हैं|
गुड़हल के फूलों से तेल कैसे बनाएं :
गुड़हल के फूलों से तेल बनाना बहुत आसान है। इसके लिए ताजा गुड़हल के फूल और थोड़े पत्ते लें। दोनों चीजों को पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें। अब एक कड़ाही में नारियल का तेल डालें और तेल जब हल्का गर्म हो जाए तो इसमें गुड़हल के फूल और पत्ते डाल दें। फूल और पत्तों के जलने तक तेल को पकाएं। जब तेल का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दें। अब तेल को कड़ाही में ही ठंडा होने दें। करीब 7-8 घंटे के बाद तेल को छानकर किसी कांच की शीशी में भर लें। गुड़हल के फूलों का तेल बनकर तैयार है।
गुड़हल के फूलों का तेल बालों पर कैसे लगाएं:
इस तेल का इस्तेमाल बालों को लंबा बनाने, टूटने से बचाने और काला बनाने के लिए किया जा सकता है। रात में बालों में ये तेल लगा लें और सुबह धो लें। आप चाहें तो नहाने से 1-2 घंटे पहले तेल लगाएं और फिर शैंपू कर लें। लगातार गुड़हल का तेल लगाने से बालों के झड़ने की दिक्कत दूर होती है और बाल लंबे होते हैं।
ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल:
आप चाहें तो गुड़हल को फूलों को हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फूलों को पीसकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इसे बालों को धोने से 1 घंटे या आधा घंटे पहले अप्लाई कर लें।
बाजार में गुड़हल के फूलों का पाउडर भी मिलता है। इसे नारियल के तेल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर लगा लें। इस मिश्रण को आधा घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे बालों को काफी फायदा मिलेगा।
गुड़हल के फूलों के साथ मेथी दाना और करी पत्ता मिलाकर बालों में लगा लें। इससे बाल मजबूत होंगे और बालों का टूटना भी कम होने लगेगा। आप चाहें तो फूलों को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर इस्तेमाल करें।
Next Story