- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- How To Make Ghewar: इस...
लाइफ स्टाइल
How To Make Ghewar: इस आसान विधि को अपनाएं और घर पर ही बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा घेवर
Sarita
23 July 2025 12:44 PM IST

x
How To Make Ghewar: दरअसल, घेवर सावन में आने वाले इन त्योहारों की मिठास बढ़ाने का काम करता है। घेवर न सिर्फ़ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसका इससे भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। कई जगहों पर घेवर को शुभ संकेत के तौर पर भेजा जाता है। तो बिना देर किए आइए आपको घेवर बनाने की सबसे आसान विधि बताते हैं।
घेवर का बैटर बनाने का सामान:
मैदा – 1 कप
घी – ¼ कप
ठंडा दूध – ¼ कप
ठंडा पानी
बर्फ के टुकड़े – 4-5
घी
चाशनी बनाने का सामान:
चीनी – 1 कप
पानी – ½ कप
केसर और इलायची
घेवर को सजाने के लिए सामान:
खोया या मावा
खरबूजे के बीज
चांदी का वर्क
घेवर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले इसका बैटर तैयार करना है। इस बैटर को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में घी डालकर उसमें आइस क्यूब लेना है। इसके बाद उस बर्फ के टुकड़े को घी के बीच में रखकर हाथ से फेंटें। जब इसे आप लगातार फेटेंगे तो कुछ देर में ये क्रीमी होने लगेगा। जब ये क्रीमी टेक्सचर का हो जाए तो अब इसमें ठंडा दूध मिलाएं और फिर धीरे-धीरे मैदा डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा ठंडा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि इस घोल में एक भी गुठली नहीं होनी चाहिए।
अब बारी आती है घेवर तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले घेवर मोल्ड में घी या रिफाइंड ऑयल गरम करें। जब ये गरम हो जाए तो एक चमचे की मदद से धीरे-धीरे बैटर डालें। जब आप धीरे-धीरे बैटर डालेंगी तो ये आप फैल कर झरियों वाला हो जाएगा। बीच में छेद बना रहेगा। इसमें लगातार 10-15 सेकंड रुककर फिर से थोड़ा बैटर डालें। यही प्रक्रिया 4-5 बार दोहराएं। बनने के बाद इसे सुनहरा होने तक सेकें। जब ये सिक जाए तो इसे निकालकर साइड में रख दें।
जब तक ये साइड में रखा है, तब तक इसकी चाशनी तैयार करें। इसके लिए पानी और चीनी को एक साथ उबालें जब तक कि एक तार की चाशनी बन जाए। चाशनी तैयार होने के बाद इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें। तैयार घेवर को हल्की गर्म चाशनी में डुबोएं। चाशनी में जब ये अच्छी तरह से डूब जाएं तो तो इससे निकालकर इसके ऊपर रबड़ी या फिर मावा की परत लगाएं। ऊपर से खरबूजे के बीज डालें और चांदी का वर्क लगाएं। बस ये घेवर तैयार है।
Next Story





