लाइफ स्टाइल

इस तरह बनाइए एग बटर मसाला

Kiran
15 July 2023 1:11 PM GMT
इस तरह बनाइए एग बटर मसाला
x
* आवश्यक सामग्री :
- 100 ग्राम मक्खन (बटर)
- 4 अंडे (उबले और फ्राई किए हुए)
- दो चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक कप टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 8-10 काजू
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
- दो चम्मच क्रीम
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करने के लिए रखें।
- मक्खन के पिघलते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- इसके भुनते ही प्याज डालकर भूनें।
- प्याज के बाद टमाटर डालकर इन्हें भी सॉफ्ट होने तक भून लें।
- इसके बाद आंच बंद कर मसाले को ठंडाकर इसका पेस्ट बना लें।
- पेस्ट बनाते समय इसमें थोड़े काजू भी डाल दें।
- अब दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करें।
- मक्खन के गरम होते ही इसमें तैयार पेस्ट डालकर भूनें।
- लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाएं।
- जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर अच्छे से चला लें।
- दो चम्मच क्रीम भी मिलाएं।
- अब ग्रेवी में अंडे डालकर लगभग 5 मिनट तक उबाले और आंच बंद कर दें।
- तैयार है एग बटर मसाला। नान के साथ सर्व करें।
Next Story