लाइफ स्टाइल

सांसों की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा जाने कैसे

Khushboo Dhruw
18 Aug 2023 5:06 PM GMT
सांसों की दुर्गंध से भी मिलेगा छुटकारा जाने कैसे
x
स्माइल किसी की भी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती है लेकिन जरा सोचिए, अगर हंसते हुए पीले दांत नजर आ जाएं तो? जाहिर है ऐसे में ये शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। दांतों में जमा पीला टार्टर ना केवल आपकी सुंदरता को कम करता है, बल्कि ये दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं का जोखिम भी पैदा कर देता है। इसके अलावा कई बार ये कॉन्फिडेंस में कमी की वजह भी बन जाता है। इसी कड़ी में इस लेख में हम आपको आयुर्वेद का एक ऐसा कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप दांतों पर जमी जिद्दी पीली गंदगी को तो साफ कर ही पाएंगे, साथ ही ये
सांसों की दुर्गंध , सांसों की दुर्गंध से छुटकारा ,मुंह की बदबू, bad breath, get rid of bad breath, bad breath, जनता से रिश्ता,जनता से रिश्ता न्यूज़,लेटेस्ट न्यूज़,न्यूज़ वेबडेस्क,आज की बड़ी खबर,janta se rishta,janta se rishta news,news webdesk,todays big news
दूर कर सांसों में ताजगी भरने का काम भी करेगा।
क्या है ये नुस्खा?
आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे आसपास कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं, जिनकी मदद से हम कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही इन जड़ी बूटियों की मदद से दातों को भी चमकदार बनाया जा सकता है।
बबूल
आयुर्वेद में बबूल को दांतों को साफ कर उन्हें मजबूत बनाने के लिए बेहद प्रभावी जड़ी बूटी माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला टैनिन दांतों से पीले प्लाक को छुटाकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाने का काम करता है। इसके लिए बबूल की कुछ फली और पत्तियों को एक साथ जला लें। इसके बाद तैयार राख को ब्रश या उंगलियों की मदद से दातों पर अच्छे से रगड़ें। रोज रात को इस तरह ब्रश कर सोने से ये कमाल का असर दिखा सकती हैं।
तुलसी
तुलसी लगभग हर भारतीय के घर में पाया जाने वाला पौधा है। इसकी पत्तियों की मदद से भी आप दांतों को मौतियों जैसा चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए कुछ तुलसी के पत्तों को तोड़कर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन पत्तों से एक पाउडर तैयार करें और इसे दांतों पर ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं। ये पायरिया से राहत दिलाने में भी असरदार साबित होगा।
नीम
नीम की टहनी का इस्तेमाल आज भी कई लोग दातुन करने के लिए करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो इसकी पत्तियों से भी दांतों को मजबूत और सफेद बना सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों का पाउडर तैयार करें और उसमें कुछ बूंदे नारियल के तेल की भी मिला लें। इस पेस्ट को दांतों पर लगाने से ये कमाल का असर दिखा सकता है। नीम के साथ-साथ नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दांतों में प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर इन्हें सफेद बनाने में मदद करता है।
इन सब से अलग ध्यान रखें कि आपके शरीर में कभी भी केल्शियम की कमी ना हो। दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अपने खानपान में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल करना भी ना भूलें।
Next Story