लाइफ स्टाइल

Weight घटाने के लिए दही कैसे खाएं? जानें फाइबर से भरपूर,ब्रेकफास्ट रेसिपी

Rajesh
6 Sep 2024 7:18 AM GMT
Weight घटाने के लिए दही कैसे खाएं? जानें फाइबर से भरपूर,ब्रेकफास्ट रेसिपी
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: वजन घटाना एक दिन काम नहीं है। आपको इसके लिए रोजाना मेहनत करनी होगी। बात सिर्फ एक्सरसाइज और फास्टिंग की नहीं है बल्कि, डाइट की भी है जिसे आपको कंट्रोल करना होगा। आपको सबसे पहले तो अपनी डाइट में से फैट और हाई कैलोरी वाले फूड्स को निकालना होगा। इसके बाद आपको हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना होगा। साथ ही गट बैक्टीरिया को बढ़ाना होगा ताकि मेटाबोलिज्म तेज हो और फिर वेट लॉस में मदद मिले। इन्हीं कामों में मददगार है दही, बस जान लें इसे आपको कैसे खाना है।

वजन घटाने के लिए दही कैसे खाएं-
वजन घटाने के लिए दही से अच्छी कोई चीज नहीं है। ये प्रोबायोटिक से भरपूर है, गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी है जो कि फैट कटर की तरह काम करता है और वेट लॉस में मदद करता है। तो आपको नाश्ते में दही से साथ मखाना मिलाकर खाना (makhana with curd benefits for weight loss) चाहिए। तो
-एक कटोरी दही लें।
-इसमें मखाना मिला लें।
-थोड़ा सा नमक मिला लें।
-फिर एक पैन में सरसों का तेल डालकर सरसों के दाने डालें। करी पत्ता डालें।
-इसी से दही में तड़का लगा लें।
-अब आराम से बैठकर नाश्ते में दही मखाना खाएं।
दही में मिलाकर खाएं मुरमुरा-
दही में मुरमुरा मिलाकर खाना आपके पाचन तंत्र को तेज करने में मदद कर सकता है। ये मेटाबोलिज्म को तेज करने, फैट पचाने और फिर कैलोरी बर्न करने में मददगार है। मुरमुरा फाइबर से भरपूर है जो कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने और फिर भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये दोनों प्रोटीन से भी भरपूर है जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। तो नाश्ते में आपको
-दही लेना है।
-मुरमुरा लेना है।
-दोनों का मिलाएं।
-प्याज, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और काली मिर्च पाउडर मिलाकर खा लें।
-अगर आपको मीठा पसंद है तो गुड़ मिलाकर खा लें।
Next Story