- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- How To Do Facial With...
लाइफ स्टाइल
How To Do Facial With Rice: बिना पार्लर जाए अपने चेहरे को चमकदार बनाएं
Sarita
11 Sept 2025 9:25 AM IST

x
How To Do Facial With Rice: चावल में मौजूद विटामिन B, E और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और चेहरे को फ्रेश लुक प्रदान करते हैं। अगर आप बाजार के केमिकल फेशियल प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो ये नेचुरल फेशियल तरीका आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यहां हम आपको चावल से फेशियल करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताएंगे।
सबसे पहले बना लें इसका पाउडर:
चावल की मदद से फेशियल करने के आपको इसका महीन पाउडर बना लेना है। ध्यान रखें कि ये इतना महीन होना चाहिए कि इससे आपकी स्किन छिल न जाए। आप चाहें तो चावल का बना बनाया आटा भी खरीद सकते हैं, ताकि स्किन पर कोई दिक्कत न हो। पाउडर या आटा तैयार करने के बाद बारी आती है फेशियल के स्टेप्स जानने की।
1. पहला स्टेप:
पहले स्टेप में आपको चावल की मदद से चेहरे की डीप क्लीनिंग करनी है। इसके लिए 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे को 2-3 मिनट मसाज करें और धो लें।
2. दूसरा स्टेप:
चेहरे की डीप क्लीनिंग करने के बाद बारी आती है स्क्रब इस्तेमाल करने की। तो इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच चावल पाउडर, 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू की एक कटोरी में मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से चेहरे पर 5 मिनट तक रगड़ें और फिर धो लें। ये चेहरे से डेड स्किन भी हटा देगा।
अब बारी आती है तीसरे स्टेप की तो इसके लिए 1 चम्मच चावल पाउडर, 1 चम्मच दही और चुटकी हल्दी को एक कटोरी में निकालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें। आखिर में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Next Story





