लाइफ स्टाइल

बालों में कैसे लगाएं अंडा

Apurva Srivastav
4 Dec 2023 6:54 PM GMT
बालों में कैसे लगाएं अंडा
x

बालो में कैसे लगाए अंडा : अंडे न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे बालों की कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। अंडे के इस्तेमाल से बाल स्वस्थ और चमकदार रहते हैं। आप इसे हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बालों का झड़ना, डैंड्रफ आदि समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो जानिये बालो में कैसे लगाए अंडा :

अगर आप ऑयली बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो अंडे की सफेदी को स्कैल्प पर और पीले हिस्से को बालों पर लगाएं। आज हम आपको अंडे और आंवले के हेयर मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसके लिए दो अंडों को अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें एक बड़ा चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं. अब इसे बालों पर जड़ से लेकर ऊपर तक अच्छी तरह से लगाना है। नियमित रूप से इस हेयर मास्क का उपयोग करने से बालों के विकास में तेजी आएगी। यह जड़ों से मजबूत होने के साथ-साथ लंबे समय तक प्राकृतिक रूप से काला और घना बना रहेगा।

Next Story