- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फिट रहने के लिए रोज...
लाइफ स्टाइल
फिट रहने के लिए रोज कितने कदम पैदल चलना चाहिए, जानें स्वस्थ जिंदगी का राज
jantaserishta.com
25 Jan 2026 12:07 PM IST

x
नई दिल्ली: खराब खान-पान, प्रदूषण, बदलते मौसम और तनाव के चलते सेहत पर गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का कहना है कि छोटी-छोटी आदतों से सेहत में सुधार लाया जा सकता है। इसी में से एक सबसे सरल और असरदार आदत है पैदल चलना यानी वॉकिंग।
पैदल चलना न सिर्फ हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि दिल की सेहत को सुधारने और उम्र लंबी करने में भी मदद करता है। आयुर्वेद कहता है कि चलना शरीर की ऊर्जा और जीवन शक्ति को संतुलित करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और मानसिक तनाव को कम करता है। विज्ञान भी मानता है कि रोजाना पैदल चलने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
चलना किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है। जब हम पैदल चलते हैं, तो हमारे दिल की धड़कन तेज होती है, रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। नियमित वॉकिंग से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और वजन संतुलित रहता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। चलते समय शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव कम करता है और मूड को खुशहाल बनाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, तेज चलना प्राणवायु को शरीर में सक्रिय करता है, जिससे ऊर्जा बढ़ती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हार्ट अटैक से बचाव के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना कम से कम तीस मिनट तक तेज चलना चाहिए।
अमेरिकी हार्ट फाउंडेशन और नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की स्टडीज के अनुसार, 30 मिनट की तेज वॉक यानी लगभग 9,000 से 10,000 कदम रोजाना हफ्ते में पांच दिन दिल की सेहत के लिए आदर्श है। इससे रक्त संचार सही रहता है, दिल की धड़कन मजबूत होती है और ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहते हैं। अगर कोई इतनी लंबी वॉक नहीं कर पाता तो 3,800 से 4,000 कदम भी शुरुआती तौर पर लाभकारी हैं। जरूरी यह है कि हर दिन नियमित रूप से चला जाए।
विशेषज्ञ बताते हैं कि बुजुर्गों के लिए यह आदत और भी फायदेमंद है। स्टडी में यह पाया गया कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोग यदि रोजाना 6,000 से 9,000 कदम चलते हैं, तो उनका हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा उन लोगों के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत कम हो जाता है जो रोज केवल 2,000 कदम चलते हैं।
लगभग 2.5 मील से 4 मील तक चलने से दिल मजबूत रहता है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा कम होता है। आयुर्वेद भी मानता है कि नियमित और संतुलित चलना शरीर की गर्मी और ऊर्जा को बनाए रखता है, जिससे उम्र लंबी और स्वस्थ रहती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





