लाइफ स्टाइल

हाई ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है गुनगुना पानी...जाने कैसे

Subhi
2 March 2021 6:10 AM GMT
हाई ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज है गुनगुना पानी...जाने कैसे
x
ज़्यादातर लोग सुबह नींद से जागने के लिए उठते ही चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। इसमें कोई शक़ नहीं कि ऐसा करने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है

ज़्यादातर लोग सुबह नींद से जागने के लिए उठते ही चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं। इसमें कोई शक़ नहीं कि ऐसा करने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है और तरोताज़ा महसूस करते हैं, लेकिन सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना सेहत को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचाता, जबकि रोज़ाना ऐसा करने से आदत बन जाती है, और इसके बिना दिन की शुरुआत मुश्किल लगने लगती है।

इससे बेहतर है कि आप सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करें। ये न सिर्फ आपकी ऊर्जा को बढ़ावा देता है, बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। सुबह उठकर सबसे पहले यानी खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सेहत से संबंधित कई तरह की दिक्कतों से राहत मिलेगी और साथ ही आप फिट भी रहेंगे।

रोज़ाना गुनगुने पानी पीनी के फायदे
1. इसे रोज़ पीने से पेट के आसपास जमा चर्बी घटती है। गर्म पानी पीने आपके शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर का मैटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है, जिससे शरीर से एक्सट्रा फैट बर्न होना शुरू हो जाता है।
2. गुनगुने पानी से शरीर का तापमान बढ़ता है और आपको पसीना आता है। इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी निकल जाते हैं। जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। इस तरह आप फिट भी रहेंगे और आपकी त्वचा में रौनक़ दिखेगी।

3. गुनगुना पानी पीने से कब्ज़ की समस्या भी दूर होती है। ये आपके खाने को पचाने में अच्छी तरह मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी सही तरीके से काम करती है और आंत से जुड़ी परेशानी दूर होती है।
4. इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपके शरीर की नसें और आर्टरी फैलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बेहतर होता है। साथ ही आपके दिमाग़ को भी शांति मिलती है। जिसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है और वो कंट्रोल में रहता है।
5. अगर आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है, तो रोज़ाना गुनगुना पानी पीने से भी राहत मिल सकती है। यहां तक कि पेट में होने वाले दर्द या मरोड़ से भी आपको आराम मिल सकता है। गुनगुना पानी पीने से पेट की मसल्स रिलैक्स होती हैं। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे दर्द से आराम मिलने में मदद मिलती है।


Next Story