लाइफ स्टाइल

सेहत को इन तरीकों से फायदा पहुंचाता है गरम पानी

Kajal Dubey
16 Feb 2024 12:42 PM GMT
सेहत को इन तरीकों से फायदा पहुंचाता है गरम पानी
x
लाइफ स्टाइल : ठंडा पानी पीने के नुकसानों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। यहां तक कि डॉक्टर्स भी फ्रिज से निकला पानी न पीने की सलाह देते हैं। गर्म पानी पीने से आपको कई तरह से फायदा पहुंच सकता है। गर्म या गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पीने के अलावा आप दिन भर भी पिया जा सकता है।
Hot Water Benefits: कई लोग सुबह उठ कर खाली पेट गर्म नींबू पानी पीते हैं। दावा किया जाता है कि इससे चर्बी कम होती है। गर्म पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जिसकी सही जानकारी होने से लोग ठंडा चिल्ड पानी तो पीना बंद ही कर देंगे और गर्म पानी पर स्विच कर जाएंगे। आयुर्वेद के अनुसार भी शरीर के लिए ऊष्ण जल यानी गर्म पानी के ढेरों फायदे हैं। यह शरीर को अंदरूनी तौर पर साफ़ करता है और अंदर की टॉक्सीसिटी कम करता है।
आइए जाने गर्म पानी के अनेकों फायदे –
पाचन शक्ति बढ़ाता है: पाचन तंत्र के लिए पानी एक लुब्रिकेंट का काम करता है। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को स्मूद बनाता है, इसे सक्रिय करता है जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है और खाना अच्छे से पच कर आगे की तरफ बढ़ता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। गर्म पानी ब्लड फ्लो को बढ़ाता है जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है। पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने से हृदय, स्किन और अन्य ऑक्सीजन की कमी से संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
सर्दियों में गर्म पानी देर तक शरीर को हाइड्रेट रखता है। हां, हाइड्रेटेड रहने के लिए गर्मी के मौसम में सामान्य पानी पिया जा सकता है। लगभग 10 से 22 डिग्री तापमान तक का पानी पीने से शरीर पानी को अच्छे से सोख कर इसे री-हाइड्रेट करता है।
कब्ज़ से निजात दिलाता है: गर्म पानी स्टूल को ढीला करता है जिससे इसे पास होने में आसानी होती है।
स्किन को हेल्दी बनाता है:
गर्म पानी शरीर से टॉक्सीन को तेज़ी से निकालता है जिससे मुंहासे और अन्य संक्रमण कम होते हैं, ब्लड फ्लो अच्छा होता है और स्किन साफ होती है।
वज़न कम करने में मदद करता है।
शरीर से टॉक्सिन्स खत्म करता है।
स्ट्रेस लेवल भी कम सकता है।
नर्वस सिस्टम को शांत करता है।
Next Story