- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Honey Water: गुनगुने...
लाइफ स्टाइल
Honey Water: गुनगुने पानी में मिलाएं एक चम्मच शहद, हर रोज पिएंगे तो दूर रहेंगी सेहत से जुड़ी ये समस्याएं
Sarita
17 Oct 2025 6:56 AM IST

x
Honey Water: दादी-नानी के जमाने से शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर कंज्यूम किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करके बॉडी को भी डिटॉक्स किया जा सकता है।
दिल की सेहत को बनाए मजबूत
अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुनगुने पानी और शहद का मिक्सचर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद वाले इस पानी का सेवन करने से दिल की सेहत को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है यानी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर सकते हैं।
पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
गुनगुने पानी और शहद के मिक्सचर की मदद से आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह शहद के इस पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। शहद और गुनगुना पानी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।
गले के लिए भी फायदेमंद
सर्दियों में अक्सर लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं या फिर इन समस्याओं के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून शहद मिलाएं और पी जाएं। महज एक महीने तक आपको इस ड्रिंक को पीना है और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
TagsHoneyWaterगुनगुने पानीशहददूरसमस्याएंHoneylukewarm waterhoneyproblems HaryanaSandeepbeforeहरियाणासंदीपपहलेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





