लाइफ स्टाइल

महिलाओं के लिए किसी दवा से कम नहीं है शहद, जानें फायदे

Tulsi Rao
12 Jun 2022 10:56 AM GMT
महिलाओं के लिए किसी दवा से कम नहीं है शहद, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आधुनिक समय में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इसके लिए खानपान, रहन-सहन पर उचित ध्यान देना पड़ता है। वहीं, महिलाओं को अपनी सेहत पर एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत होती है। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो महिलाओं को सेहत संबंधी कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए महिलाओं को काम के साथ आराम भी करना चाहिए। वहीं, सेहतमंद रहने के लिए रोजाना शहद का सेवन करना चाहिए। शहद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

शहद

हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को प्राकृतिक मिठास के लिए शहद खाने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, सोडियम, नायसिन, विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, फास्फोरस, विटामिन बी-6, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन और एमिनो एसिड के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

पीरियड्स में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत रहती है। इस दर्द को दूर करने में शहद सहायक होता है। इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। वहीं, अदरक के साथ सेवन करने पर इस्टैंट आराम मिलता है।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मददगार

महिलाओं में मूड स्विंग अधिक देखा जाता है। ऐसा हार्मोनल इम्बैलेंस के चलते होता है। इस समस्या को दूर करने में शहद कारगर साबित होता है। शहद के सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी बढ़ता है। इससे महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसके लिए महिलाओं को हमेशा शहद का सेवन करना चाहिए

त्वचा के लिए गुणकारी

महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर सजग रहती हैं। हालांकि, पेट की गर्मी, हार्मोनल इम्बैलेंस और शरीर में विटामिन या खनिज की कमी के चलते चेहरे पर कील-मुहांसे निकल आते हैं। इस समस्या को दूर करने में शहद सक्षम है। शहद के सेवा से त्वचा सुरक्षित रहता है। इसके लिए त्वचा पर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं

Next Story