लाइफ स्टाइल

Homemade Wraps:घर पर ही स्वादिष्ट और लजीज रैप्स बनाएं

Sarita
8 Feb 2025 11:45 AM IST
Homemade Wraps:घर पर ही स्वादिष्ट और लजीज रैप्स बनाएं
x
Homemade Wraps: इडली पकौड़ा
सामग्री: 7-8 इडली बनी हुई, 2 प्याज (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च 2-3, अदरक, धनिया पत्ती आवश्यकतानुसार, 4-5 कली लहसुन, 1 कप बेसन, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, खाने का सोडा चुटकी भर, तलने के लिए तेल, 1 चम्मच चाट मसाला ।
विधि: बेसन का घोल बना लें, उसमें नमक, हल्दी, सोडा डाल दें। कड़ाही में तेल डालकर हरी मिर्च प्याज, अदरक और लहसुन को भून लें। इडली बीच से दो भाग में काटें, उसमें तैयार मिश्रण को फिल करें। अब इसे बेसन के घोल में लपेटकर तल लें। ऊपर से चाट मसाला गार्निश कर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
कॉर्न रैप
सामग्री: 4 पीस बड़ी ब्रेड, 1 गुच्छा पालक कटा हुआ, 1 कली लहसुन, 2 हरी मिर्च कटी हुई, 1 क्यूब चीज़, कॉर्न के दाने उबले हुए 1 कप, नमक स्वादानुसार, 1 प्याज महीन कतरा हुआ, 4 बड़े चम्मच मक्खन।
विधि: पालक को बारी$क काट लेेंं। कड़ाही में 2 बड़े चम्मच मक्खन और पालक डालकर भून लें। अब इसमें रोटी को छोड़ कॉर्न आदि सभी सामग्री डालकर मिलाएं। रोटी के चारों तरफ मक्खन लगा दें और फिर उसमें तैयार फिलर भरें। इसे सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story