- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Jam for Kids...
लाइफ स्टाइल
Homemade Jam for Kids :काले अंगूर से बनाएं जैम, बच्चों के लिए होगा स्वादिष्ट विकल्प
Sarita
13 April 2025 6:55 AM IST

x
Homemade Jam for Kids : काले अंगूर का जैम पूरी तरह से फल के प्राकृतिक स्वाद से भरपूर होता है, और इसमें अंगूर के सभी पोषक तत्व जैसे विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
जैम के लिए सामग्री:
500 ग्राम काले अंगूर
300 ग्राम चीनी पाउडर / गुड़ पाउडर
एक चौथाई चम्मच अगर अगर पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
अंगूर धोने का सही तरीका
सारे अंगूर गुच्छे से निकाल एक बड़ी छलनी में रखें और ढेर सारे पानी से अच्छी तरह चिपचिपापन निकलने तक धोएं। धोने के बाद अगर कोई अंगूर पिचका हुआ या ख़राब है तो उसे निकाल कर अलग कर लें। अब एक गहरे बर्तन में ठंडा पानी डालें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें, अब अंगूर 15-20 मिनट के लिए इस पानी में भिगो कर रख दें। अंगूर में काफी सारे पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे नमक के पानी में डाल कर काफी हद तक साफ़ किया जा सकता है।
जैम बनाने की विधि
नमक के पानी में भिगोए हुए अंगूर को सादे पानी से दो से तीन बार धो लें।
अब एक सूती कपडे के ऊपर रख कर इन्हें हल्का सूख जाने दें।
एक भारी तले वाले पतीले में अंगूर और साथ में चीनी पाउडर या गुड़ पाउडर (जो भी आप इस्तेमाल कर रहे हैं) मिक्स कर के इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर गैस माध्यम आंच पर कर दें।
इसे ढक कर अच्छी तरह घुल जाने तक पकाएं।
पकने के बाद गैस बन कर दें, और इस मिश्रण में अगर अगर पाउडर मिला दें। इसका इस्तेमाल जैम को अच्छी तरह ज़माने के लिए किया जाता है।
अब इस मिक्सचर को छलनी से अच्छी तरह छान लें और साथ में ऊपर से नींबू का रस मिला दें।
ठंडा करने के लिए इस मिश्रण को कांच के किसी बर्तन में पलट लें।
अच्छी तरह ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में रख दें।
जार में रखने के बाद इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
लीजिये तैयार है घर पर बना स्वादिष्ट जैम, बच्चों को खिलाएं और आप भी खाएं।
घर पर जैम बनाना एक बहुत ही सरल और किफायती तरीका है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है इसलिए आप हफ्ते भर तक का जैम बना कर स्टोर कर लें, जब जरुरत हो तब फिर से फ्रेश जैम बनाएं, और उसे ताज़ा ही खाएं।
TagsHomemade Jamकाले अंगूरजैमHomemade JamBlack GrapesJamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





