- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Ice Cream: घर...
लाइफ स्टाइल
Homemade Ice Cream: घर में मौजूद चीजों से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम
Sarita
25 May 2025 10:12 AM IST

x
Homemade Ice Cream: अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का हो रहा है तो आइसक्रीम सबसे बढ़िया ऑप्शन है। खास बात ये है कि इस आइसक्रीम को जमाने में आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होगी। इसके साथ ही इसे कोई भी महज कुछ ही देर में घर पर बना लेगा।
आइसक्रीम के लिए जरूरी चीजें:
फुल क्रीम दूध (आधा या एक लीटर लोगों की संख्या के आधार पर)
हरी इलायची
चीनी
चिरौंजी
सबसे पहले दूध के पैकेट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसके बाद दूध के बर्तन को गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें। ध्यान रहे कि दूध तेज आंच पर न चढ़ा हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि दूध नीचे लगे ना इसलिए उसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहे। दूध को धीरे धीरे पकने दें। दूसरी तरफ आप इलायची तीन या चार इच्छानुसार छील लें। इलायची को छीलने के बाद उसे कूट लें। इलायची को तब तक कूटें जब तक वो दरबरी न हो जाए। इलायची न केवल आइसक्रीम के स्वाद को और अच्छा करेगी बल्कि उसमें महक भी अच्छी आएगी।
अब गैस पर रखे दूध को देखें। आप देखेंगे कि दूध पहले से थोड़ा गाढ़ा हो गया होगा। अब इस दूध में स्वादानुसार चीनी डालें। फिर दूध को चम्मच से चलाएं। धीर-धीरे दूध में चीनी घुल जाएगी। अब इसमें कुटी हुई इलायची डालें। इसके बाद गैस को बंद कर दें।
गैस बंद करने के बाद दूध में थोड़ी चिरौंजी डालें। इसके बाद कुछ देर तक दूध को बाहर ही रखें। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे उस बर्तन में पलट लें जिसमें आपको आइसक्रीम जमाना है। अब दूध वाले बर्तन को फ्रीजर में चार से पांच घंटे रख दें। इस बर्तन को रखते वक्त ध्यान रहे कि बर्तन किसी प्लेट से ढका जरूर हो। अगर ऐसा न हुआ तो बर्फ आइसक्रीम पर जम सकती है। चार-पांच घंटे बाद बर्तन को फ्रीजर से बाहर निकालें। आप देखेंगे कि घर पर बाजार जैसी आइसक्रीम जमकर एकदम तैयार है।
TagsHomemadeIce Creamआइसक्रीमHomemadeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





