- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Hair Mask:...
लाइफ स्टाइल
Homemade Hair Mask: बाल हो जाएंगे सिल्की और शाइनी, बस लगाएं ये हेयर मास्क और खुद देखें फर्क
Sarita
19 Jun 2025 12:47 PM IST

x
Homemade Hair Mask: हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर आसान विधि से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। जी हां, अपने पैसे बचाने के लिए घर पर ही हेयर मास्क तैयार करें। इसमें वही चीजों का इस्तेमाल करें, जो आपको सूट करती हों, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे।
हेयर मास्क बनाने का सामान:
2 टेबलस्पून दही
1 टेबलस्पून शहद
1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
1 टेबलस्पून नारियल तेल
1 टेबलस्पून अंडे की जर्दी
मास्क बनाने का तरीका:
यदि आप घर पर ही केराटिन मास्क बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में दही निकाल लें। इसके बाद इसमें शहद, एलोवेरा जेल और नारियल का तेल मिक्स करें।
बालों को मुलायम बनाने के लिए अंडे की जर्दी यानी कि पीला वाला भाग भी इस कटोरी में डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं।
ऐसे करें इस्तेमाल:
अब बारी आती है इस हेयर मास्क को बालों में अप्लाई करने की तो उसके लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें। अब बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर इस मास्क को अच्छी तरह से अप्लाई करें। पूरे बालों पर इसे अप्लाई करने के बाद बालों का जूड़ा बना दें।
इसके बाद मास्क को 30-45 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इस दौरान अपने बालों को शॉवर कैप की मदद से कवर कर लें, ताकि इसपर गंदगी न चिपके। 40 मिनट के बाद अपने बालों को हल्के शैंपू से धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे।
आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से मुलायम हो जाएंगे। इसके बाद आपको किसी तरह के केराटिन ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस हेयर मास्क से बालों की ग्रोथ भी होती है, और बालों की नमी भी बरकरार रहती है। तो बस देर न करते हुए पार्लर में पैसे खर्च करने की बजाए घर पर ही हेयर मास्क तैयार करें और इसे बालों में अप्लाई करें।
TagsHomemadeHair Maskबालसिल्कीशाइनीहेयर मास्कHairSilkyShinyजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





