- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Homemade Cookies: ...
लाइफ स्टाइल
Homemade Cookies: घर पर बिना माइक्रोवेव आसानी से बनाएं कुरकुरी कुकीज
Sarita
18 Jan 2026 9:50 AM IST

x
Homemade Cookies: घर पर बनी कुकीज की खुशबू में जो अपनापन होता है, वह बाजार की किसी भी पैकेट वाली मिठास से बड़ा होता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि कुकीज बनाने के लिए माइक्रोवेव या ओवन जरूरी है। हालांकि आप बिना माइक्रोवेव, सिर्फ गैस चूल्हे और कढ़ाही से भी स्वादिष्ट और कुरकुरी कुकीज बना सकते हैं।
बिना माइक्रोवेव कुकीज बनाने की सरल विधि:
कूकीज बनाने के लिए सामग्री:
मैदा- 1 कप
मक्खन- आधा कप
पिसी चीनी- आधा कप
बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
वनीला एसेंस -कुछ बूंदें
चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स- इच्छानुसार
कूकीज बनाने की विधि:
स्टेप 1- एक बाउल में मक्खन और चीनी को हल्का व क्रीमी होने तक फेंटें।
स्टेप 2- इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।
स्टेप 3- अब मैदा और बेकिंग पाउडर छानकर डालें और मुलायम आटा गूंथ लें।
स्टेप 4- आटे से छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बनाएं।
स्टेप 5- एक भारी तली की कढ़ाही में नीचे नमक की परत बिछाएं और स्टैंड रखें।
स्टेप 6- प्लेट पर कुकीज रखकर ढक दें और धीमी आंच पर 20–25 मिनट पकाएं।
स्टेप 7- ठंडा होने पर कुकीज अपने आप कुरकुरी हो जाएंगी।
ध्यान रखें कूकीज बनाते समय आंच तेज न करें, वरना कुकीज ऊपर से जल सकती हैं और अंदर से कच्ची रह जाएंगी।
TagsHomemade.CookiesकुरकुरीकुकीजHomemade Cookiescrispycookies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





