- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Home Remedies For...
लाइफ स्टाइल
Home Remedies For Crack Heels: फटी एड़ियों को रातभर में ठीक करने के उपाय
Sarita
6 Jan 2026 9:06 AM IST

x
Home Remedies For Crack Heels: ठंड में त्वचा और एड़ियां तेजी से फटने लगती हैं। अगर आप कम चप्पल जूते पहनते हैं और नंगे पैर ज्यादा रहते हैं तो एड़ी फटने की समस्या आपको परेशान कर सकती है। फटी एड़ियों में धूल मिट्टी लगने से त्वचा और भी खराब हो जाती है। कई बार फटी एड़ियों में क्रेक आने से खून निकलने लगता है। ऐसी स्थिति में चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप फटी एड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आसान उपाय कर सकते हैं। इससे आपकी फटी एड़ियां रातभर में ठीक हो सकती हैं। पैरों की त्वचा भी इससे एकदम मुलायम हो जाएगी।
फटी एड़ियों को ठीक करने के घरेलू उपाय:
इसके लिए 2-3 चम्मच सरसों का तेल लेना है। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो आपको इसमें 1 टेबल स्पून भरकर वैसलीन डालनी है। वैसलीन जैसे ही तेल में घुल जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसमें 2 इंच बड़ी एक मोमबत्ती डालनी है। मोमबत्ती का धागा निकाल दें और अब इस मिश्रण में 2 विटामिन ई के कैप्सूल काटकर उसका तेल मिला दें। इस मिश्रण को किसी कांच के जार में भरकर स्टोर कर लें। कुछ मिनटों में ही ये मिश्रण जम जाएगा।
फटी एड़ी कैसे ठीक करें:
अब रात में हल्के गर्म पानी से अपने पैरों को अच्छी तरह साफ कर लें। बहुत जल्दी असर चाहते हैं तो पैरों को गर्म पानी, नमक और शैंपू के घोल में डालकर कुछ देर के लिए बैठे रहें। अब डैड स्किन को स्क्रबर की मदद से हटा लें। अब पैरों को धोने के बाद साफ कपड़े से क्लीन कर लें। एड़ियों और पैरों पर तैयार की गई क्रीम को अच्छी तरह से लगा लें। अब पैरों में सॉक्स पहन लें या ऐसे ही कोई पॉलिथिन बांध लें, जिससे चिकनाई कपड़ों को गंदा न करे। सुबह तक एड़ियां एकदम मुलायम हो जाएंगी।
सरसों के तेल, वैसलीन और वैक्स के फायदे:
सरसों का तेल फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए बहुत अच्छा होता है। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पैरों को इंफेक्शन से बचाते हैं। सरसों का तेल त्वचा को अंदर से गर्माहट और नमी देता है। जिससे एड़ियों की ड्राईनेस धीरे-धीरे कम होती है। वहीं स्किन में नमी को सील करने के लिए वैसलीन सबसे असरदार है। वैसलीन हीलिंग प्रोसेस को तेज करती है जिससे फटी एड़ियां जल्दी भरने लगती है और ठीक हो जाती है। वैक्स आपके पैरों में इस उपाय को लॉक करने का काम करती है। इससे क्रीम गाढ़ी हो जाती है और लगाना आसान हो जाता है।
TagsHome RemediesCrack Heelsफटी एड़ियोंठीकउपाय Home RemediesCracked HeelsHealingRemedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





