लाइफ स्टाइल

Home grapes jam: अंगूर से घर पर बनाएं स्वादिष्ट जैम

Sarita
25 May 2025 11:47 AM IST
Home grapes jam: अंगूर से घर पर बनाएं स्वादिष्ट जैम
x
Home grapes jam: जैम को रोटी, ब्रेड और टोस्ट पर लगाकर खा सकते हैं। बच्चों को जैम सबसे ज्यादा पसंद होता है। आज हम आपको ताजा अंगूर से जैम बनाना बता रहे हैं। जिसका स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा। अगर आप भी ग्रेप्स लवर हैं तो ये जैम देखकर मुंह में पानी आ जाएगा। खास बात ये है कि घर में बने जैम में न तो किसी तरह का कलर मिलाया जाता है और न ही किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। जो बच्चों की सेहत के लिए हेल्दी और टेस्टी फूड साबित होता है। आइये जानते हैं कैसे अंगूर से जैम बनाते हैं और इसकी रेसिपी क्या है|
अंगूर जैम बनाने की रेसिपी:
अंगूर से जैम बनाने के लिए आपको ताजा पके हरे अंगूर लेने हैं और उन्हें अच्छी तरह से पानी में 2-3 बार धो लें और साफ कर लें।
अब एक मिक्सी का बड़ा जार लें और उसमें अंगूर और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अंगूर के जूस में चीनी अच्छे से पिस जाएगी।
अब इसे किसी बर्तन में निकाल लें और जूस छानने वाली मोटी छन्नी लें। अंगूर और चीनी के जूस को छन्नी की मदद से छानकर लें। इसे चम्मच से अच्छी तरह से पल्प निकालते हुए छानना है।
अब एक बार फिर से बचा हुआ अंगूर का गूदा मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसे फिर से छान लें।
गैस पर एक पैन या कड़ाही रखें और गर्म होने दें। अब इसमें अंगूर और चीनी वाला घोल डालकर लगातार चलाते रहें। जब ये मिक्सचर हल्का पक जाए तो आधा नींबू का रस और चाहें तो 1 चुटकी हरा फूड कलर मिला दें।
सारी चीजों को मिक्स करते हुए आपको अंगूर के रस को गाढ़ा होने तक पकाना है। जब ये अंगूर का जूस हल्का गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
हल्का ठंडा होने पर इसे किसी कांच के जार में भर लें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। तैयार है अंगूर का जैम, इसे ब्रेड, रोटी या किसी भी चीज पर लगाकर खा सकते हैं।
बच्चों को अंगूर का जैम बहुत पसंद आएगा। आपने इससे पहले ग्रेप्स जैम शायद ही कभी ट्राई किया होगा। यकीन मानिए ये ग्रेप्स जैम आप बार-बार बनाकर खाएंगे।
Next Story