लाइफ स्टाइल

Holika Dahan Special Veg Thali:आज है होलिका दहन, इन व्यंजनों के साथ तैयार करें वेज थाली

Sarita
13 March 2025 10:38 AM IST
Holika Dahan Special Veg Thali:आज है होलिका दहन, इन व्यंजनों के साथ तैयार करें वेज थाली
x
Holika Dahan Special Veg Thali:आज जब होलिका दहन का दिन है तो इस मौके पर एक पारंपरिक वेज थाली तैयार की जा सकती है, जिसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन शामिल हों। यहां हम कुछ खास व्यंजन और उनकी आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं। तो इस होली, इन व्यंजनों को जरूर आज़माएं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां बांटें।
दही बड़े
उड़द दाल – 1 कप
मूंग दाल – ½ कप
दही – 2 कप
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा – 1 चम्मच
मीठी चटनी – 2 चम्मच
हरी चटनी – 2 चम्मच
दही बड़े बनाने के लिए उड़द और मूंग दाल को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें और फिर पीस लें। इसमें नमक, हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छी तरह फेंटें। गर्म तेल में छोटे-छोटे बड़े डालकर कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें गरम पानी में 10 मिनट भिगोकर हल्का निचोड़ लें। अब दही में नमक डालकर फेंटें और बड़े डाल दें। ऊपर से भुना जीरा, मीठी और हरी चटनी डालें।
पनीर मसाला बनाने का सामान
पनीर – 250 ग्राम
टमाटर – 2 (प्यूरी बना लें)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – ½ चम्मच
लाल मिर्च – 1 चम्मच
गरम मसाला – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 चम्मच
पनी मसाला बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें और प्याज भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब टमाटर प्यूरी डालकर मसाले (धनिया, हल्दी, मिर्च, नमक) डालें। मसाले अच्छी तरह पकने पर उसमें पनीर डालें और 5 मिनट पकाएं। आखिर में ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Next Story