- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi Special Snacks: ...
लाइफ स्टाइल
Holi Special Snacks: होली पर आसानी से बनाएं ये स्नैक्स, महीने भर तक कर सकते हैं स्टोर
Sarita
9 March 2025 8:30 AM IST

x
Holi Special Snacks: होली के त्योहार पर मेहमानों की खातिरदारी के लिए आसान और जल्दी बनने वाले स्नैक्स तैयार करना एक बेहतरीन आइडिया है। इस त्योहार पर कई ऐसे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं जिन्हें पहले से तैयार करके स्टोर किया जा सके, ताकि होली के दिन सिर्फ सर्व करना हो। आप भी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं तो यहां उसके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं।
मठरी
मठरी एक ऐसा नाश्ता है, जिसे एक महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है। ऐसे में इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और घी मिलाकर टाइट आटा गूंथें, छोटे-छोटे गोल टुकड़े बनाकर डीप फ्राई करें। इसे हमेशा धीमी आंच पर ही तलें, ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह से तल जाए।
नमकपारा
मठरी की तरह नमकपारा भी स्टोर करके रखा जा सकता है। इसे सिर्फ मैदा, घी और नमक/चीनी से आटा गूंथें, छोटे टुकड़ों में काटकर फ्राई करें। यदि तलना नहीं चाहते हैं तक नमक पारे को बेक करके हेल्दी बना सकते हैं।
चकली महाराष्ट्र का काफी फेमस नाश्ता है। इसे चावल का आटा, तिल, और मसाले मिलाकर गूंथें, मशीन से आकार देकर डीप फ्राई करें। इसे बनकर 2-3 हफ्ते तक आसानी से स्टोर करके रखें।
TagsHoliSnacksहोलीस्नैक्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





