- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi Special Ribbon...
लाइफ स्टाइल
Holi Special Ribbon Samosa Recipe: इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा
Sarita
1 March 2026 6:49 AM IST

x
Holi Special Ribbon Samosa Recipe: होली पर घर में कुछ नया और क्रिस्पी बनाने का मन है लेकिन समोसे का सही कोन बनाना हमेशा मुश्किल लगता है? अगर आप भी इस प्रॉब्लम का हल निकालना चाहते है तो इस बार त्रिकोंण समोसे को छोड़कर ट्राई करें यूनिक रिबन समोसा. इसे बनाने के लिए आपको परफेक्ट कोन बनाने की टेंशन भी नहीं लेनी पड़ती|
क्या है रिबन समोसा?
रिबन समोसा दरअसल समोसे का एक क्रिएटिव वर्जन है जिसमें मैदे की लंबी पट्टियों (रिबन) से समोसे को डिजाइन किया जाता है. इससे समोसा देखने में जालीदार और बेहद खूबसूरत लगता है. और कोन बनाने की जरूरत भी नहीं पढ़ती हैं.
रिबन समोसा बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत होती हैं?
2 कप मैदा
3 उबले आलू
½ कप मटर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
रिबन समोसा बनाने के लिए नोट करें ये आसान रेसिपी:
सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. अब उबले हुए आलू मैश करके डालें और साथ में मटर भी मिला दें. इसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह भून लें. आपका समोसे का मसाला तैयार है.
अब मैदे में नमक और थोड़ा तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. आटे की लोई बेलकर पतली शीट बनाएं और उसे लंबी-लंबी स्ट्रिप्स यानी रिबन में काट लें.
अब एक छोटी लोई को गोल बेलें, उसमें आलू का मसाला रखें और ऊपर से इन रिबन स्ट्रिप्स को जाली की तरह लपेट दें. इससे समोसे का डिजाइन बेहद यूनिक बनेगा.
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन समोसों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
रिबन समोसा बनाने में आसान है, दिखने में अलग है और होली पार्टी में तुरंत सबका ध्यान खींच लेगा. इसे आप हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें|
TagsRibbon Samosaरिबन समोसाRibbon Samosa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





