लाइफ स्टाइल

Holi Special Papdi Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट

Sarita
27 Feb 2026 9:00 AM IST
Holi Special Papdi Chaat Recipe:  घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट
x
Holi Special Papdi Chaat Recipe: होली 2026 के इस मौके पर अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो जाए और गेस्ट उंगलियां चाटते रह जाएं, तो पापड़ी चाट से बेस्ट ऑप्शन शायद ही कोई हो. नॉर्थ इंडिया की फेमस स्ट्रीट फूड डिश पापड़ी चाट खासतौर पर होली जैसे त्योहार पर काफी पसंद की जाती है क्यूंकी इस समय मौसम में हल्की गर्माहट छाने लगती हैं और मन कुछ चटपटा खाने का करता है. यहां से नोट करें होली स्पेशल पापड़ी चाट की आसान रेसिपी|
होली स्पेशल पापड़ी चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
1 कप करारी पापड़ी
1 कप उबले और कटे आलू
½ कप उबले काबुली चने
1 कप फेंटा हुआ ठंडा दही
2 चम्मच इमली की मीठी चटनी
2 चम्मच हरी चटनी
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
बारीक कटी प्याज
सेव और अनार दाने सजाने के लिए
होली स्पेशल पापड़ी चाट
होली स्पेशल पापड़ी चाट बनाने आसान रेसिपी:
सबसे पहले सर्विंग प्लेट में पापड़ी सजाएं. इसके ऊपर उबले आलू और चने डालें. अब अच्छी तरह फेंटा हुआ ठंडा दही डालें. इसके बाद इमली और हरी चटनी फैलाएं. ऊपर से लाल मिर्च, भुना जीरा और काला नमक छिड़कें. लास्ट में प्याज, सेव और अनार दानों से गार्निश करें|
Next Story