- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi Special Mutton :...
लाइफ स्टाइल
Holi Special Mutton : होली पर बनाएं मसालेदार और लजीज खास मटन करी
Sarita
24 Feb 2026 12:46 PM IST

x
Holi Special Mutton : होली स्पेशल मटन ऐसी ही एक खास डिश है, जो अपने गाढ़े मसाले, खुशबूदार ग्रेवी और नरम मटन के कारण सबका दिल जीत लेती है. परिवार और दोस्तों के साथ जब रंग खेलने के बाद गरमा-गरम मटन करी परोसी जाती है, तो त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है. रोटी, नान या चावल के साथ परोसी गई यह डिश होली के जश्न को यादगार बना देती है|
मटन बनाने के लिय जरूरी सामान :
500 ग्राम मटन (धोकर साफ किया हुआ)
3 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)
2 टमाटर (प्यूरी या बारीक कटे)
1/2 कप दही
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 तेज पत्ता
2–3 लौंग
2 हरी इलायची
नमक स्वादानुसार
3–4 बड़े चम्मच तेल
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
मटन मैरिनेट करें
मटन में दही, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा नमक डालकर 30–40 मिनट के लिए मेरिनेट कर लें.
मसाला तैयार करें
कुकर में तेल गरम करें. तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भूनें. अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
अदरक-लहसुन और टमाटर डालें
अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
मसाले मिलाएं
धनिया पाउडर और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह चलाएं.
मटन पकाएं
अब मेरिनेट किया हुआ मटन डालें और 5–7 मिनट तक तेज आंच पर भूनें. 1 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और 4–5 सीटी आने तक पकाएं|
प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें और गरम मसाला डालें. जरूरत हो तो थोड़ा और पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं|
TagsMuttonलजीजमटन करीMuttondeliciousmutton curry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





