- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi Special:होली पर...
लाइफ स्टाइल
Holi Special:होली पर बनाएं पारंपरिक कांजी, स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद
Sarita
11 March 2025 9:33 AM IST

x
Holi Special: तो आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं कांजी बनाने का आसान तरीका और इस्तेमाल होने वाली सामग्री।
कांजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सबसे पहले हम कांजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में जान लेते हैं। क्योंकि कुछ भी बनाने के लिए सबसे पहले तैयारी करने की जरूरत होती है। इसके लिए हमें जिन चीजों की जरूरत है वो नीचे बताई गई हैं-
1. पानी 2 लीटर
2. सरसों पाउडर 2 बड़े चम्मच
3. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच (स्वादानुसार बढ़ा घटा सकते हैं)
4. हल्दी पाउडर 1 चम्मच
5. हींग 1/2 चम्मच
6. काला नमक 1 चम्मच (स्वादानुसार बढ़ा घटा सकते हैं)
7. सफेद नमक 1 चम्मच (स्वादानुसार बढ़ा घटा सकते हैं)
8. भुना जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
9. लाल गाजर 1 (पतली लच्छेदार कटी हुई)
-10. चुकंदर 1 बड़ा
1. अब कांजी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें सरसों पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, हींग, काला, भुना जीरा और सफेद नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. सभी चीजों को आप अच्छे से मिलाकर उसमें गाजर और चुकंदर डालकर उसे 3-4 दिन के लिए धूप में रख दें।
3. कांजी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू भी डाल सकते हैं।
4. 3 से 4 दिन में स्वाद से भरी हेल्दी और टेस्टी कांजी बनकर तैयार हो जाएगी।
5. होली के दिन गुजिया और पकोड़े-पापड़ के साथ आप इसे छानकर और ठंडा करके सर्व करें।
TagsHoliहोलीकांजीस्वादिष्टफायदेमंद HoliKanjitastybeneficialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





