लाइफ स्टाइल

Holi Skin Care: चेहरे से होली के परमानेंट रंग हटाने के 5 आसान और असरदार तरीके

Sarita
28 Feb 2025 6:58 AM IST
Holi Skin Care: चेहरे से होली के परमानेंट रंग हटाने के 5 आसान और असरदार तरीके
x
Holi Skin Care: होली का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. होलिका दहन के एक दिन बाद होली खेली जाती है. होली खेलना सबको पसंद होता है, लेकिन इसके बाद चेहरे पर लगे पक्के रंग हटाना एक टास्क बन जाता है. कई बार बार-बार धोने और स्क्रब करने के बावजूद रंग ठीक से साफ नहीं होता, जिससे स्किन डल और ड्राई लगने लगती है. लेकिन अगर आप सही तरीके अपनाएंगे, तो आसानी से इन जिद्दी रंगों से छुटकारा पा सकते हैं और स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिससे आपका चेहरा फिर से चमक उठेगा|
1. मुल्तानी मिट्टी से करें डीप क्लीनिंग-
मुल्तानी मिट्टी सिर्फ टैनिंग ही नहीं, बल्कि होली के पक्के रंग हटाने में भी मदद करती है. इसे हल्के गुनगुने पानी या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. जब यह हल्का सूख जाए, तो हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. इससे आपकी स्किन डीप क्लीन होगी और रंग आसानी से निकल जाएगा|
2. नारियल तेल से करें मसाज-
नारियल तेल एक नेचुरल क्लेंजर की तरह काम करता है. पहले चेहरे को पानी से हल्का धो लें, फिर थोड़ा सा नारियल तेल लेकर चेहरे की हल्की मसाज करें. जब रंग नरम पड़ने लगे, तो किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें. इससे स्किन ड्राई नहीं होगी और रंग भी आसानी से हट जाएगा|
3. बेसन और दूध का फेस पैक-
बेसन, दूध और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. यह पैक न सिर्फ रंग हटाएगा बल्कि स्किन को ग्लोइंग भी बनाएगा|
4. दही और शहद -
आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो दही और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और रंग भी धीरे-धीरे निकल जाएगा|
होली के बाद स्किन रूखी और इरिटेटेड लग सकती है, ऐसे में एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन है. इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, इससे स्किन सॉफ्ट भी होगी और जलन भी नहीं होगी|
होली खेलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
होली खेलने से पहले चेहरे पर नारियल तेल या कोई क्रीम जरूर लगाएं, इससे रंग स्किन में ज्यादा नहीं चिपकेगा.
हमेशा ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को कम नुकसान हो.
होली के बाद तुरंत चेहरे पर साबुन न लगाएं, पहले पानी और तेल से हल्का साफ करें.
चेहरे को ज्यादा रगड़ने से बचें, इससे स्किन डैमेज हो सकती है|
Next Story