- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi 2025 Special...
लाइफ स्टाइल
Holi 2025 Special Snacks:मेहमानों के लिए इस रेसिपी से बनाएं नमकपारे और मसाला काजू
Sarita
7 March 2025 7:32 AM IST

x
Holi 2025 Special Snacks: होली पर हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। यदि आप भी कुछ खास बनाना चाहती हैं तो आसान विधि से नमकपारा और मसाला काजू तैयार करें। ये दोनों नाश्ते महीनेभर के लिए स्टोर करके रखे जा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए हुए आपको नमकपारा और मसाला काजू बनाने की विधि बताते हैं।
नमकपारा बनाने का सामान
मैदा – 2 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून (अधिक कुरकुरेपन के लिए)
नमक – 1/2 टीस्पून
अजवाइन – 1 टीस्पून
घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – तलने के लिए
विधि
नमकपारा बनाने के लिए सबसे पहले मैदे का डो तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब बारी आती है नमकपारा काटने की तो पहले लोई बनाकर इसे बड़ा सा बेल लें। अब चाकू या कटर से छोटे-छोटे डायमंड शेप में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे तलें, जब तक वे सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं। इसे तेज आंच पर न तलें, वरना ये कच्चे रह जाएंगे। आखिर में नमकपारे को ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
चटपटा मसाला काजू बनाने का सामान
काजू – 1 कप
बेसन – 2 टेबलस्पून
चावल का आटा – 1 टेबलस्पून
हल्दी – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
चाट मसाला – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
पानी – 2-3 टेबलस्पून
TagsSnacksनमकपारेमसाला काजूSnacksNamkeenMasala Cashewsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





