लाइफ स्टाइल

Holi 2018 : होली पर मिठाई के साथ बनाएं मसालेदार मैक एंड चीज़ बॉल्स

Sarita
13 March 2025 12:41 PM IST
Holi 2018 : होली पर मिठाई के साथ बनाएं मसालेदार मैक एंड चीज़ बॉल्स
x
Holi 2018 : अगर आपका घर बैठे कुछ डिफरेंट खाने का मन कर रहा है, ताे प घर पर बना सकते हैं। यह बनाने में आसान और खाने में बेहद टेस्टी हाेते है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्री -
चीज़ पफ्स - 200 ग्राम
मक्खन - 50 ग्राम
दूध - 110 मिलीलीटर
चेडर चीज़ - 200 ग्राम
मोजरेला चीज़ - 200 ग्राम
क्रीम चीज़ - 240 ग्राम
उबली हुई मैकरोनी - 600 ग्राम
मैदा - कोटिंग के लिए
एग वाॅश- कोटिंग के लिए
तेल - तलने के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए
1. सबसे पहले 200 ग्राम चीज पफ्स लें और इन्हें एक पैकेट में बंद करके बेलन के साथ क्रश कर लें।
2. मध्यम आंच पर एक कड़ाही में 50 ग्राम मक्खन गर्म करें। फिर इसमें 110 मिलीलीटर दूध, 200 ग्राम चेडर चीज़, 200 ग्राम मोजरेला चीज़ और 240 ग्राम क्रीम चीज़ डालकर तब तक पकाएं, जब तक यह पिघल न जाए।
3. अब एक बाउल में उबली मैकरोनी डालकर इसमें चीज़ सॉस मिक्स कर लें। इसे प्लास्टिक शीट के साथ कवर करके 30 मिनट तक रैफ्रिजरेटर में रख दें।
4. इसके बाद इस मिश्रण का कुछ हिस्सा लेकर इनकी छाेटी-छाेटी बॉल्स बना लें। सारे मिश्रण को एेसे ही तैयार कर लें।
5. तैयार बॉल्स को पहले मैदे में रोल करके फिर एग वाॅश में डिप करें। इसके बाद इसे चीज़ पफ्स के मिश्रण में रोल कर लें।
6. एक अन्य कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करके इन बाॅल्स को भूरा और खस्ता होने तक फ्राई कर लें। बाद में इन्हें अब्सॉर्बैंट पेपर पर निकाल लें।
7. आपकी Mac & Cheese Balls तैयार है। इन्हें धनिये के साथ गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।
Next Story