लाइफ स्टाइल

High Protein Meal : वेट लॉस जर्नी पर हैं तो लंच में बनाएं ये हाई प्रोटीन मील

Bharti Sahu 2
2 Dec 2024 12:23 PM IST
High Protein Meal : हम आपको कुछ ऐसे ही हाई प्रोटीन मील के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने लंच का हिस्सा बना सकते हैं-
काबुली चने का सलाद
अगर आप लंच में एक क्विक और टेस्टी रेसिपी की तलाश में हैं तो आप काबुली चने का सलाद बना सकते हैं। बता दें कि प्रति कप चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है, जो आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है।
आवश्यक सामग्री-
एक कप उबले चने
आधा खीरा कटा हुआ
एक छोटा टमाटर कटा हुआ
एक प्याज कटी हुई
हरा धनिया
नींबू का रस
चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
सलाद बनाने का तरीका-
आप सभी सामग्री को एक बाउल में मिला लें।
साथ ही, इसमें नींबू का रस, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
अंत में, धनिये की पत्तियों से सलाद को गार्निश करें।
Next Story