- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये रहा नया जुगाड़ अब...
ये रहा नया जुगाड़ अब मिनटों में तैयार होगी बाजार जैसी कोल्ड कॉफी,

लाइफ स्टाइल :ये रहा नया जुगाड़ अब मिनटों में तैयार होगी बाजार जैसी कोल्ड कॉफी, नोट करें रेसिपी
कॉफी पीना आजकल के यूथ की पहली पसंद बन गई है। ऑफिस हो या कॉलेज आजकल लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में गर्मी के इस सीजन में हम आपको बिना कॉफी मशीन के कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी बताएंगे।जिस तरह लोग सर्दियों में ठंड से छुटकारा पाने के लिए गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, उसी तरह से गर्मी में चिलचिलाती धूप और ताप से राहत पानी के लिए कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक तलाशते हैं। गर्मी के इस मौसम में यदि आप रोज-रोज चिलचिलाती गर्मी धूप से परेशान हैं और वही रोजाना के शिकंजी और शरबत से ऊब गए हैं, तो आपके दिल-दिमाग को तरोताजा करने के लिए आज हम आपको इंस्टेंट कोल्ड कॉफी की एक धांसू रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी काफी कम समय में बिना कॉफी मशीन के बन जाएगी, वो भी बिल्कुल झागदार। इसके अलावा इस कॉफी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बाजार में मिलने वाले 200-250 रुपये वाले कॉफी से बेहतर और कम दाम में बना सकते हैं।
दो पैकेट कॉफी पाउडर
आधा कप मिल्क क्रीम या मिल्क पाउडर
दो कप दूध
4 चम्मच चीनी
एक कप बर्फ के टुकड़े
कोको पाउडर
आइसक्रीम





