लाइफ स्टाइल

Herb Chicken Soup: हर्ब्स से लोडेड चिकन सूप है परफेक्ट चॉइस

Sarita
14 Feb 2026 8:25 AM IST
Herb Chicken Soup: हर्ब्स से लोडेड चिकन सूप है परफेक्ट चॉइस
x
Herb Chicken Soup: यह सूप सिर्फ स्वाद में टेस्टी नहीं होती बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. इसकी हर एक चम्मच में आपको प्रोटीन, विटामिन्स और हर्ब्स का न्यूट्रिशन मिलता है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है और डाइजेशन को भी आसान बनाता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसके लाइट और खुशबूदार फ्लेवर से पूरे घर में एक फ्रेशनेस से भरा माहौल तैयार हो जाता है. अगर आप पूरे दिन काम करने के बाद रिलैक्स करना चाहते हैं तो भी आपके लिए हर्ब चिकन सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी सूप को बनाने की आसान रेसिपी|
हर्ब चिकन सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
बोनलेस चिकन – 200 ग्राम
गाजर – 1 मीडियम साइज की कटी हुई
हरी बीन्स – आधी कप, कटी हुई
शिमला मिर्च – आधी कप, कटी हुई
प्याज – 1 छोटे साइज का बारीक कटा हुआ
लहसुन – 2 से 3 कलियां कुटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हर्ब्स – थाइम, रोजमेरी, और अजवाइन आधे से एक टीस्पून
काली मिर्च – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
पानी या चिकन स्टॉक – 4 कप
जैतून का तेल – 1 टीस्पून
हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
हर्ब चिकन सूप बनाने की रेसिपी:
हर्ब चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इसे हल्का सा नमक और काली मिर्च के साथ अच्छे से मैरीनेट करें.
अब एक बर्तन में जैतून का तेल गर्म करें और फिर इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भूनें. जब प्याज गोल्डन हो जाए, तब चिकन डालकर इसे 2 से 3 मिनट के लिए हल्का भूनें.
अब इसमें गाजर, हरी बीन्स और शिमला मिर्च डालें और फिर इसमें हर्ब्स जैसे कि थाइम, रोजमेरी और अजवाइन डालें. इसके बाद इन्हें हल्का सा मिलाएं ताकि सभी फ्लेवर एकसाथ अच्छे से मिक्स हो जाएं.
अब एक बर्तन में 4 कप पानी या चिकन स्टॉक डालें और तेज आंच पर उबालें. अब इसकी आंच धीमी कर दें और 15 से 20 मिनट तक ढककर पकाएं, ताकि चिकन और सब्जियां पूरी तरह से गल जाएं और सूप में फ्लेवर आ जाए.
लास्ट में सूप में स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़ककर सर्व करें|
Next Story