लाइफ स्टाइल

स्वास्थवर्धक हरे सेब का जूस

Mohammed Raziq
12 Sept 2023 3:35 PM IST
स्वास्थवर्धक हरे सेब का जूस
x
सेब का जूस
स्वास्थ्य की दृष्टि से सेब का जूस बहुत ही फायदे होते है। स्वस्थ रहने के लिये सेब का जूस पीना अच्छा होता है। रोज़ाना सेब के जूस आदत में लाने से शरीर को लाभ मिलता है। तो आइये जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में....
सामग्री :
हरे सेब – 2
ताज़े पुदीने के पत्ते – 10
नींबू का रस – 1 चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप – 1/2 कटोरी
बर्फ़ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
विधि :
सबसे पहले सेब के बीज निकालकर मोटे पीस काट ले। पुदीने के पत्तों को भी मोटा-मोटा काट लें। फिर कटे हुए सेब और पुदीना के पत्तों को बर्फ़ के टुकड़ों के साथ पीसकर एक दरदरा मिक्चर बना लें। अब 2 गिलासों में बर्फ़ के टुकड़े डालकर, ऊपर से नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप डालकर अच्छे से मिला लें। पिसे हुए मिक्चर को एक बरतन में छान लें और दोनों गिलास में बराबर बराबर डाल दें। दोनों गिलासों में भरे हुए जूस को नींबू के स्लाइस और पुदीना की पत्तियों से सजाएँ। अब इस कूल कूल हरे सेब के हेल्दी व स्पेशल जूस को सर्व करें।
Next Story