लाइफ स्टाइल

Just 10 minutes में तैयार होगी हेल्दी ब्राउनी, no-bake recipe वायरल

Ratna Netam
27 Jun 2026 9:52 PM IST
Just 10 minutes में तैयार होगी हेल्दी ब्राउनी, no-bake recipe  वायरल
x

Lifestyle लाइफ स्टाइल : बच्चे अक्सर केक, चॉकलेट और ब्राउनी जैसी मिठाइयों के शौकीन होते हैं, लेकिन इनमें फैट की मात्रा अधिक होने के कारण यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में हेल्दी विकल्प ढूंढना कई पेरेंट्स के लिए चुनौती बन जाता है। समय की कमी के कारण लोग अक्सर पैकेट वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं। अब एक ऐसी आसान नो-बेक रेसिपी सामने आई है, जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

यह हाई प्रोटीन ब्राउनी न सिर्फ बच्चों को पसंद आएगी बल्कि उन लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प है जो डाइट पर हैं और हेल्दी स्वीट्स का सेवन करना चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की कुकिंग या बेकिंग की जरूरत नहीं होती।

इस रेसिपी को बनाने के लिए मुख्य सामग्री में एक से डेढ़ कप खजूर, एक कप काला चना, एक चौथाई कप कोको पाउडर और वनीला एसेंस शामिल है। इन सभी चीजों को मिलाकर आसानी से स्वादिष्ट ब्राउनी तैयार की जा सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खजूर और काले चने जैसे इंग्रीडिएंट्स से बनी यह ब्राउनी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जिससे यह पारंपरिक मिठाइयों की तुलना में ज्यादा हेल्दी विकल्प बन जाती है।यह रेसिपी खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है जो बच्चों की स्वीट क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करना चाहते हैं, बिना उनकी सेहत से समझौता किए।

Next Story