- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Berries को महीनों तक...
Berries को महीनों तक सुरक्षित रखने की आसान ट्रिक वायरल

Lifestyle लाइफ स्टाइल : जामुन का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है, लेकिन इसका मौसम बहुत कम समय के लिए ही रहता है। ऐसे में कई लोग चाहते हैं कि जामुन को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाए ताकि इसका स्वाद पूरे साल लिया जा सके। अब सोशल मीडिया पर एक आसान स्टोरेज हैक वायरल हो रहा है, जिससे जामुन को बिना किसी प्रिजर्वेटिव के लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर सीमा ने जामुन को स्टोर करने का एक सरल तरीका शेयर किया है। इस तरीके में न तो जामुन को पकाने की जरूरत होती है और न ही किसी केमिकल या प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है।
इस स्टोरेज हैक में ताजे जामुन के साथ एक बड़ा चम्मच चीनी और आधा छोटा चम्मच नमक का उपयोग किया जाता है। इन सभी चीजों को मिलाकर जामुन के क्यूब्स तैयार किए जाते हैं, जिन्हें फ्रीज करके लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
इन जामुन क्यूब्स का इस्तेमाल बाद में कई तरह के व्यंजनों में किया जा सकता है। इनमें जामुन का शरबत, कुल्फी, आइसक्रीम और श्रीखंड जैसी डिश शामिल हैं। इससे न सिर्फ स्वाद बरकरार रहता है बल्कि मौसम खत्म होने के बाद भी जामुन का आनंद लिया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के घरेलू स्टोरेज तरीके फलों को सुरक्षित रखने का आसान और प्राकृतिक विकल्प हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही तरीके से साफ और फ्रीज किया जाए।यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो जामुन के शौकीन हैं और इसे लंबे समय तक अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं।





