लाइफ स्टाइल

Healthy Apple Recipe - Apple Khus Surprise

Kiran
24 July 2023 1:58 PM GMT
Healthy Apple Recipe - Apple Khus Surprise
x
सेब सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। सेब से होने वाले गुणों के बारे में सभी बहुत अच्छे से जानते है। बच्चो को सेब से ज्यादा आम पसंद होते है लेकिन सेब में आम से ज्यादा तत्व पाए जाते है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। लेकिन सेब का सेवन सीधे न करे आप इसका स्वाद बदल कर खिलाना चाहिए। इसमें सबसे खास बात यह होगी की एक तो बच्चे इसका सेवन भी कर लेंगे और साथ उनकी सेहत पर अच्छा असर होगा। आज हम आपको एप्पल खस सरप्राइज की के बारे बतायेंगे तो आइये जानते इसको बनाने की विधि के बारे में.......
सामग्री :
100 मिलीलीटर दूध
2 सेब
1/2 कप शक्कर
3-4 बुँदे खस एसेंस
4-5 बूंद हरा रंग
कटे हुए बादाम और चेरी
विधि :
सेब को छीलकर काट ले।दूध में शक्कर डालकर गाढ़ा होने तक उबाले।
जब ठंडा हो जाये तो इसमें सेब डालकर 2-3 मिनट के लिए मिक्सर में ब्लेंड करे।
क्रीम, हरा रंग व एसेंस मिलाकर फिर से मिक्सर में ब्लेंड करे और आइसक्रीम ट्रे में भरकर एलुमिनियम फॉयल लगाकर जमने के लिए रख दे।
आधा जमने के बाद निकाले और फिर से मिक्सर में ब्लेंड करे।
दुबारा फॉयल लगाकर फ्रिज में रखे। ऊपर से कटे हुए बादाम व चेरी से सजाकर सर्व करे।
Next Story