- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: हाथ-पैरों में...
लाइफ स्टाइल
Health: हाथ-पैरों में झनझनाहट से मिलेगी राहत, बाबा रामदेव ने बताया अचूक उपाय
Sarita
17 Jun 2025 7:50 AM IST

x
Health: बाबा रामदेव अक्सर लोगों के साथ हेल्थ टिप्स शेयर करते रहते हैं. जिससे लोगों को काफी राहत भी मिलती है. हाल ही में उन्होंने बेहद ही फायदेमंद सब्जी का जिक्र किया है. जिसको खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. बाबा रामदेव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि इस सब्जी को खाने से लोगों को क्या फायदे होते हैं. यह सब्जी विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर होती है. वहीं इससे कई फायदे भी मिलते हैं. आइए आपको इसके फायदे बताते हैं|
दूर होगी ये दिक्कत:
बाबा रामदेव ने कहा कि जिन लोगों के हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है, शरीर में विटामिन बी12 और बी कॉम्प्लेक्स की कमी रहती है, इम्यूनिटी कमजोर है या शरीर में प्रोटीन की कमी है तो उन सबके लिए मोरिंगा बेहद फायदेमंद है. तमाम तरह की दिक्कतों में मोरिंगा यानी सहजन बेहद फायदेमंद होता है|
इस तरह करें सेवन:
मोरिंगा की फलियों को काटकर सूप या सब्जी बनाकर खाई जा सकती है. बाबा रामदेव कहते हैं कि इसमें गाय का घी 1-2 चम्मच डाला जा सकता है. हींग, अजवाइन, जीरा, हल्दी, लहसुन और प्याज के साथ सहजन डालकर जो मिश्रण तैयार होता है उसे अलग-अलग तरह से खाया जा सकता है|
मोरिंगा के फायदे:
मोरिंगा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और इसके एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को इंफेक्शंस से बचाते हैं|
बोन डेंसिटी को बेहतर करने में भी मोरिंगा के फायदे नजर आते हैं. मोरिंगा में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है|
गट हेल्थ को भी मोरिंगा से फायदे मिलते हैं. मोरिंगा के सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है|
ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मोरिंगा के फायदे (Moringa Benefits) नजर आते हैं. डायबिटीज के मरीज इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं|
मोरिंगा अपनी प्यूरिफाइंग प्रोपर्टीज के लिए भी जाना जाता है. यह ब्लड को साफ करता है और इससे त्वचा के ऊपर भी चमक नजर आती है|
जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में भी मोरिंगा के फायदे नजर आ सकते हैं. मोरिंगा के गुणकारी होने के चलते ही इसके तेल को कई आयुर्वेदिक औषधियों में शामिल किया जाता है|
TagsHealthहाथ-पैरोंझनझनाहटराहतबाबा रामदेवउपायHealthhands and feettinglingreliefBaba Ramdevremedy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





