- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: योग और...
लाइफ स्टाइल
Health: योग और आयुर्वेद से हो सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का इलाज
Sarita
18 March 2025 7:12 AM IST

x
Health: योग और आयुर्वेद के फायदों की एक बार फिर वैज्ञानिकों ने तारीफ की है। एम्स के सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन रिसर्च (सीआईएमआर) में हुए शोध में सामने आया है कि योग और आयुर्वेद कई गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर साबित हो सकते हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक, माइग्रेन, डायबिटीज और नींद न आने जैसी बीमारियों पर इनका सकारात्मक असर देखा गया है। सही योगासन और प्राणायाम से कई पुरानी बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। शोध में यह भी पाया गया कि हर बीमारी के लिए अलग-अलग योग तकनीक जरूरी है। जैसे, कुछ खास योगासन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सही योग करने की जरूरत है। वहीं, प्राणायाम और ध्यान से अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या में भी जबरदस्त सुधार होता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि एम्स के शोधकर्ताओं ने हर बीमारी के लिए अलग-अलग योग मॉड्यूल तैयार किए हैं।
योग तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
शोध में यह भी साबित हुआ कि योग का हमारे शरीर के स्वायत्त तंत्रिका तंत्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यह तंत्रिका तंत्र हृदय की धड़कन, पाचन और तनाव को नियंत्रित करता है। योग और प्राणायाम से इस तंत्र की कार्यक्षमता बढ़ती है और व्यक्ति अधिक स्वस्थ महसूस करता है।
सम्मेलन में दुनियाभर के 400 विशेषज्ञों ने की चर्चा
इस शोध को हाल ही में "एडवांस इन इंटीग्रेटिव मेडिसिन" (एआईएम) सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें 400 से अधिक आयुष और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के डॉक्टरों ने भाग लिया। इस दौरान वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मिलकर पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय पर चर्चा की।
बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर है योग
शोध के नतीजे बताते हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में योग और आयुर्वेदिक उपचार को शामिल किया जाना चाहिए। जहां आधुनिक दवाओं की अपनी सीमाएं हैं, वहीं योग और आयुर्वेद बीमारी की जड़ तक पहुंचकर उसका इलाज करते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को योग और आयुर्वेद से जुड़ना चाहिए क्योंकि इससे शरीर बिना किसी दुष्प्रभाव के स्वस्थ रहता है।
Next Story





