- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में किस समय पीना चाहिए नींबू पानी, मिलेंगे कई कमाल के फायदे
Sarita
11 April 2025 7:48 AM IST

x
Health: दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर नींबू पानी को गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। आइए इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के सही समय के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
किस समय पिएं नींबू पानी?
सुबह-सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद को मिक्स कर पिएं और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। हालांकि, आप खाना खाने से लगभग 30 मिनट पहले भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। वर्कआउट के बाद महसूस होने वाली थकान को दूर करने के लिए नींबू पानी को कंज्यूम किया जा सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
नींबू पानी आपकी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। नींबू पानी पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट कर सकते हैं। यही वजह है कि वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में लू से बचने के लिए भी नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है। विटामिन सी रिच नींबू पानी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
गलत तरीके से नींबू पानी का सेवन करने की वजह से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। रात में सोने से पहले नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांतों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
TagsHealthगर्मियोंनींबू पानीफायदेHealthSummerLemon waterBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





