लाइफ स्टाइल

Health: बरसात में बढ़ सकता है यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव ने सुझाए उपाय, बारिश से जुड़ी बीमारियां होंगी दूर

Sarita
11 July 2025 10:46 AM IST
Health: बरसात में बढ़ सकता है यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव ने सुझाए उपाय, बारिश से जुड़ी बीमारियां होंगी दूर
x
Health: बारिश में पानी दूषित हो जाता है और यही पानी शरीर के अंदर जाने पर किडनी को बीमार बना सकता है। इन दिनों बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से अगस्त के बीच अकेले 'यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन' 35% तक बढ़ सकता है और अनट्रीटेड UTI की वजह से किडनी इन्फेक्शन 'पायलो-नेफ्राइटिस' जान का दुश्मन बन जाता है।
मानसून में बढ़ सकता है यूरिक एसिड
वैसे मानसून का साइड इफ़ेक्ट एक और है यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन का बढ़ना। गर्मी और नमी वाले इस मौसम मेंयूरिन गाढ़ा होने से किडनी स्टोन की परेशानी होती है। वायरल फीवर, दवाइयों के साइड इफेक्ट की वजह से एक्यूट किडनी इंजरी लाइफ थ्रेटनिंग बन जाती है। मतलब ये कि किडनी की सेहत को लेकर लापरवाही करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए साफ पानी और हाइजीन का पूरा ख्याल रखिए। रोजाना योग करना मत भूलिए और हेल्दी खाने की आदत अपनाइये। स्वामी रामदेव से जानते हैं कैसे किडनी को स्वस्थ बनाएं?
किडनी के कितने दुश्मन:
किडनी स्टोन
यूरिक एसिड
एक्यूज किडनी इंजरी
क्रॉनिक किडनी डिजीज
हाई यूरिक एसिड के लक्षण:
एड़ियों में सूजन
पैरों में दर्द
जोड़ों में दर्द
हाथ-पैर की उंगलियों में चुभन
हाई यूरिक एसिड :
हार्ट अटैक का डर
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
किडनी पर प्रेशर
किडनी स्टोन का खतरा
डायबिटीज़
यूरिक एसिड में क्या ना खाएं:
दाल
पनीर
दूध
चीनी
अल्कोहल
तली-भुनी चीजें
टमाटर
घरेलू उपाय किडनी बचाएं:
सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं
शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस पीएं
किडनी रहेगी हेल्दी, पीएं गोखरु का पानी
गोखरु को पानी में उबालकर ठंडा कर लें
दिन में दो बार गोखरु का पानी पीएं
किडनी स्टोन इंफेक्शन से बचेंगे
किडनी स्टोन में फायदेमंद:
खट्टी छाछ
कुलथ का दाल
मूली
पत्थरचट्टा के पत्ते
जौ का आटा
किडनी स्टोन का रामबाण इलाज :
भुट्टे के बाल को पानी में उबालें छानकर पीएं
किडनी स्टोन खत्म करता है
UTI इंफेक्शन दूर होगा
Next Story