लाइफ स्टाइल

Health Tips: ऑयली चीजें खाकर भी रहेंगे फिट, अपनाएं ये टिप्स

Sanjna Verma
19 Aug 2024 7:27 AM GMT
Health Tips: ऑयली चीजें खाकर भी रहेंगे फिट, अपनाएं ये टिप्स
x
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: सावन के महीने से ही कई त्योहारों के आने की शुरुआत होने लगती है। इस महीने में हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि और रक्षाबंधन मनाया जाता है। एक बार सावन खत्म होता है तो जन्माष्टमी, गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। त्योहारों के दिनों पर हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कुछ लोगों के घर में खाने का मेन्यू काफी लंबा चौड़ा होता है। इस दौरान घी-तेल में बना खाना जरूर होता है। ऐसा खाना सेहत को बिगाड़ सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ
Tips
को अपना लेंगे तो इस तरह का खाना खाने के बाद भी खुद को फिट रख पाएंगें। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इन टिप्स को अपनाकर रोजाना ऐसा खाना खाएं। कभी-कभी इस तरह का खाना खाया जा सकता है।
टिप 1
रोजाना 30 मिनट स्ट्रेच या कोई योगासन करें। यह आपको स्ट्रेस फ्री और खुश रखते हुए मांसपेशियों को टोन करने में मदद करेगा।
टिप 2
कभी-कभी तला खाना खा रहे हैं तो खाने से पहले पानी पिएं। ऐसा करने से आप भूख लगने जितना ही खाएंगे। खाने से बचने और पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए दिन भर में 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी है।
टिप 3
फिट रहने के लिए सोते समय गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच अलसी Powder मिलाएं। इसके अलावा अगर आपका पेट खराब रहता है या कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलाकर पिएं।
टिप 4
शरीर से टॉक्सिन को निकालने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी है। ऐसे में आप दिन की शुरुआत हमेशा 1 लीटर गर्म पानी से कर सकते हैं। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप सुबह उठने के कुछ देर बाद अजवाइन, नींबू और अदरक का शॉट पिएं।
Next Story