- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health Tips: गर्मियों...

x
Health Tips: सुबह होते ही सूरज की चिलचिलाती गर्मी लोगों को खासा परेशान भी कर रही है। पारा भी 40 के ऊपर जा रहा है और एसी-कूलर भी गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में तेज गर्मी से बचना भी जरूरी है, जिसके लिए लोग काफी पानी पीते हैं जो कि जरूरी भी है। दरअसल, अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिले, तो बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी शरीर को सर्दी जैसी ठंडक देना चाहते हैं, तो आप कुछ जूस का सेवन कर सकते हैं। ये जूस आपको गर्मी के मौसम में कई तरह के फायदे देते हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं|
तरबूज का जूस फायदेमंद:
तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि इसे पानी की पूर्ति करने के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन- सी, बी, बी2 और बी3 के अलावा 92 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में इसका जूस आप गर्मी में पी सकते हैं। बस ध्यान रहे कि सेवन से पहले इसे ठंडा जरूर कर लें।
आम पन्ना पी सकते हैं:
गर्मियों के मौसम में आम पन्ना आपके लिए सही हो सकता है, ये आपके गले को ठंडक देता है, ताजगी देता है और आपकी थकान भी दूर करने में मदद करता है। आप इसका खुद तो सेवन कर ही सकते हैं, साथ ही आप अपने बच्चों को भी इसे पिला सकते हैं।
नींबू पानी भी है लाभदायक:
नींबू का पानी गर्मियों में आपके शरीर को न सिर्फ राहत देता है, बल्कि ये एनर्जी देने का काम भी करता है। इसमें मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- ई और फोलेट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने के लिए आप मट्ठा यानी छाछ भी पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में इसका सेवन करके आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं।
TagsHealthगर्मियोंठंडक HealthSummerCoolnessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





