लाइफ स्टाइल

Health Tips: इन कारणो से होता है कब्ज की समस्या

Sanjna Verma
5 Aug 2024 1:58 PM GMT
Health Tips: इन कारणो से होता है कब्ज की समस्या
x
Health Tips हेल्थ टिप्स: कब्ज की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जब आंतों में खाना बिना पचे ही पड़ा रह जाता है तो वो टॉक्सिंस को बाहर नहीं निकलने देता। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या होने लगती है। लेकिन जरूरी है जानना कि कब्ज किन वजहों से हो रहा है। अक्सर लोग कब्ज के लिए सही खानपान को जरूरी मानते हैं। लेकिन गलत खानपान के अलावा भी कई कारण हैं जो कब्ज बनने की वजह होते हैं।
हाई फाइबर डाइट और पानी
कब्ज दूर करने के लिए अक्सर लोग हाई फाइबर डाइट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन केवल High fiber food खाने से कब्ज ठीक ना होकर बढ़ जाती है। जिसका कारण है तरल की मात्रा। जब आप हाई फाइबर फूड खाते हैं तो उसे पचाने के लिए पानी की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इसलिए फाइबर वाले फूड खाने वालों को पानी की मात्रा ज्यादा पीनी चाहिए। जिससे कि ये फाइबर पच सके, नहीं तो पेट में अपच और कब्ज की समस्या पैदा होने लगती हैं।
लगातार बैठे रहना सेडेंटरी लाइफस्टाइल
लगातार कई घंटे बैठकर ऑफिस में काम करना और एक्सरसाइज से दूर रहना कब्ज की बड़ी वजह है। बैठे रहने की वजह से मेटाबॉलिज्म सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होता है। जिससे केवल पेट का मोटापा ही नहीं बढ़ता पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। जब अपच भोजन आंतों में होगा तो कब्ज की समस्या पैदा होने लगेगी।
दवाएं
कई बार लोगों को कब्ज की समस्या कुछ खास तरह की दवाओं को खाने से होने लगती है। ये दवाएं ब्लॉटिंग और कब्ज को बढ़ाती हैं।
हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से
कुछ लोगों में Thyroid, diabetes कैसी समस्या की वजह से भी कब्ज होने लगती है। दरअसल एंडोक्राइन सिस्टम शरीर में हार्मोंस को रेगुलेट करता है। लेकिन जब हार्मोंस की गड़बड़ी होती है तो थायराइड जैसी समस्या पैदा होती है। जो पेट के डाइजेशन पर भी असर डालती है और कब्ज होने लगती है।
क्रोहन रोग
कब्ज के लिए क्रोहन और आईबीएस जैसे रोग भी जिम्मेदार होते हैं। क्रोहन रोग आंत की एक बीमारी है, जिसमे आंत का एक हिस्सा सिकुड़ जाता है। जिससे कब्ज होने लगता है।
न्यूरोलॉजिकल समस्या
पार्किंसंस डिसीज, एंजायटी, डिप्रेशन में भी अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या परेशान करती है। दरअसल, डिप्रेशन की कई सारी दवाएं कब्ज पैदा करती हैं।
Next Story