लाइफ स्टाइल

Health Tips: भुने चने को छिलके सहित सेवन के जाने फायदे या नुकसान

Sanjna Verma
7 Aug 2024 7:02 PM GMT
Health Tips: भुने चने को छिलके सहित सेवन के जाने फायदे या नुकसान
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: भुने चना स्नैक्स में सबसे ज्यादा खाया जाता है। वैसे भुने हुए चने में प्रोटीन खूब होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को फिट रखता है। कई बार तो हम स्वाद-स्वाद में खूब चने खा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भुने हुए चने छिलके के साथ खाना कितना सही या गलत है। आइए जानते हैं कि छिलके समते भुने चने खाने से शरीर पर कैसा असर होता है।
भुने चने छिलके के समेत खाना चाहिए
एक्सपर्ट की मानें, तो भुने चने को हमेशा छिलकों के साथ खाना चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए भुने चने छिलकों के साथ खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
पाचन तंत्र में होगा फायदा
अगर आप पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो भुने चनों को छिलकों के साथ खाएं, क्योकिं इसमें फाइबर होता है। जो पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या दूर होती है।
नर्वस सिस्टम होगा बैलेंस
अगर आप छिलके समेत भुने चने खाते हैं तो नर्वस सिस्टम को फायदा हो सकता है। इसमें Riboflavin, नियासिन, थायमिन, फोलेट के साथ विटामिन-बी कॉम्पलेक्स भी अच्छा मात्रा में होते हैं। इससे नर्वस सिस्टम को बैलेंस किया जाता है।
एनर्जी बूस्ट होती
यदि आपको थकान और कामजोरी महसूस होती है, तो भुने चने छिलकों के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इसे शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है और थकान से बचा जा सकता है।
बढ़ाने में मदद मिलेगा
भुने हुए चने में काफी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इससे खून बढ़ता है।
दिल के लिए अच्छा
अगर आप चने को छिलके के साथ खाते हैं तो दिल की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में आप दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और हार्ट हेल्थ को भी फायदा हो सकता है।
Next Story