- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health tips:दिल कमजोर...
लाइफ स्टाइल
Health tips:दिल कमजोर है तो स्वामी रामदेव से जानें स्वस्थ दिल के बारे में
Sarita
3 Oct 2025 10:13 AM IST

x
Health tips:लोग जिस तरह सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं उसे देखते हुए सिर्फ दिल को दोष देना सही नहीं है, ना तो हम खुद के लिए वक्त निकालते हैं ना दूसरों से मेलजोल बढ़ाते हैं। ज़िंदगी की भागमभाग में तनाव इतना बढ़ गया है कि लोगों ने खुद के साथ साथ दिल को भी तन्हा कर दिया है।
जबकि रिसर्च कहती है कि छोटी छोटी आदतें दिल की सेहत के लिए अच्छी हैं। जैसे रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करने से 14% और खुश रहने से 22% तक दिल की बीमारी का खतरा घट जाता है। रोजाना सिर्फ 10 मिनट मेडिटेशन से हार्ट रेट बेहतर होता है। कार्नेगी मिलान यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक दूसरों की मदद करना भी हार्ट के लिए संजीवनी का काम करता है। इस तरह 45% तक हार्ट डिज़ीज़ का रिस्क कम हो जाता है। न छोटी छोटी बातों को अगर हम रूटीन का हिस्सा बना लें और कमजोर दिल के लक्षणों को पहचानकर ज़रूरी उपाय कर लें तो 80 % तक दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है। आज स्वामी रामदेव सारे कनफ्यूज़न दूर करेंगे लोगों को उनके दिल का हाल बताएंगे, ना सिर्फ हाल बताएंगे बल्कि दिल की हर बीमारी का समाधान भी देंगे।
हार्ट अटैक से मौत:
साल 2020 में 28,680 मौत हुई
24,343 पुरुषों की जान गई
4,335 महिलाओं ने दम तोड़ा
दिल की सेहत सुधरेगी :
आदत बदलें
लाइफस्टाइल में बदलाव
रोज़ 30 मिनट वर्कआउट
खुश रहें
हार्ट रहेगा हेल्दी
दूसरों की मदद करेंगे:
हार्ट डिज़ीज़ का रिस्क घटेगा
45% तक खतरा होगा कम
हार्ट अटैक से पहले पहचानें लक्षण :
थकान
नींद की दिक्कत
कमज़ोरी
सांस की तकलीफ
चक्कर आना
ज़्यादा पसीना छूटना
दिल की बीमारी
10 साल में 75% बढ़े हार्ट अटैक
2019 में दुनिया में 1.79 करोड़ मौत
85% मौत की वजह हार्ट अटैक
भारतीयों को कम उम्र में बीमारी
देश में 50-60 साल में दिल कमज़ोर
पश्चिमी देशों के लोगों का दिल ज़्यादा मज़बूत
TagsHealthदिलकमजोरस्वामी रामदेवस्वस्थ HealthheartweakSwami Ramdevhealthy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





