लाइफ स्टाइल

Health Tips: सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से मिल सकते हैं स्वास्थ्य लाभ

Bharti Sahu 2
3 Sep 2024 4:03 AM GMT
Health Tips: सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से मिल सकते हैं स्वास्थ्य लाभ
x
Health Tips: खाने में खुशबू लाने और इसका स्वाद बढ़ाने के अलावा भी अजवाइन के कई फायदे हैं। अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट में दर्द और गैस को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन वजन कम करने में भी मदद करती है। अजवाइन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोज रात को सोने से पहले भुनी हुई अवजाइन का सेवन करेंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदे
सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको कब्ज रहती है, सुबह पेट फूला हुआ रहता है और ठीक से साफ नहीं होता है, तो रात को तवे पर 1 चम्मच अजवाइन को भून लें। इसे काले नमक और गुनगुने पानी के साथ लें। सुबह पेट आसानी से साफ होगा और गैस भी नहीं होगी।
सोते समय अजवाइन खाने से नींद भी अच्छी आती है और रात में पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता है।
सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अजवाइन फैट बर्निंग की प्रोसेस को तेज करता है।
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। मौसमी सर्दी-जुकाम, कफ और खांसी से राहत देने में अजवाइन मदद कर सकती है।
सोने से पहले अजवाइन का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
सोने से पहले 1 छोटा चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। अजवाइन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और सूजन कम करती है।
रोजाना सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से डाइजेशन में भी सुधार होता है।
अगर आप रोज सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाएंगी, तो इससे पीरियड्स के दिनों की मुश्किलें भी दूर होंगी।
अजवाइन कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी को मैनेज करने में भी मदद करती है।
आप सोते समय भुनी हुई अजवाइन के पाउडर को गुड़ के साथ भी खा सकती हैं।
Next Story