लाइफ स्टाइल

Health Tips: इन लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है बादाम का सेवन

Sanjna Verma
7 Jun 2024 4:20 PM GMT
Health Tips: इन लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है बादाम का सेवन
x
Health Tips: मेवे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। वहीं सूखे मेवे की अपनी खासियत होती है। इसका शरीर पर विशेष प्रभाव पड़ता है। बादाम काफी ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। लेकिन कुछ विशेष स्वास्थ्य परिस्थितियों में बादाम का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बादाम का सेवन किन परिस्थितियों में हानिकारक हो सकता है।वैसे तो बादाम की खूबियों के बारे में हम सभी भलीभांति जानते हैं। इसके साथ ही बादाम के साइड
effect
के बारे में भी जानना बेहद जरूरी होता है। बादाम में कैल्शियम, फास्‍फोरस, विटामिन ई, फाइबर और एंटी ऑक्‍सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं, तो यह आपको फायदा पहुंचाएगा। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।हालांकि बादाम का सेवन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में हानिकारक माना जाता है। जिसकी जानकारी इन समस्याओं से पीड़ित लोगों को जरूर होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं किस तरह की सेहत संबंधी परेशानियों में बादाम का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है और आप इसके लिए दवा का सेवन कर रहे हैं। तो बादाम का अधिक सेवन करना आपकी दवा के प्रभाव को बेअसर कर सकता है। क्योंकि बादाम में मैंगजीन भरपूर मात्रा पाई जाती है। बादाम की शरीर में अधिकता दवाओं के असर को बेअसर कर सकती है। वहीं बादाम में हाई कैलोरी की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
स्टोन की समस्या
जिस व्यक्ति की किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर की समस्या है, तो ऐसे लोगों को भी बादाम के सेवन से बचना चाहिए। बादाम में अधिक मात्रा में
Oxalate
पाया जाता है, जोकि स्टोन की समस्या को बढ़ता है। इसलिए किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को सीमित रूप में बादाम का सेवन करना चाहिए।
पेट की समस्या
आमतौर पर सेहतमंद बने रहने के लिए रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाने की सलाह दी जाती है। जबकि मुट्ठी भर बादाम पेट के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। असल में मुट्ठी भर बादाम में 170 ग्राम फाइबर पाया जाता है। वहीं आपके शरीर को रोजाना सिर्फ 25 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। यानी की एक दिन में सिर्फ 3-4 बादाम का सेवन करना चाहिए। अगर आप पूरा दिन में इससे अधिक बादाम खाने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। पाचन की समस्या होने पर बादाम के सेवन से बचना चाहिए।
विटामिन ई
इसके साथ ही बादाम में विटामिन ई की अधिक मात्रा पाई जाती है। बादाम के अधिक सेवन से शरीर में विटामिन ई का ओवरडोज हो सकता है। जिसकी वजह से थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में विटामिन ई होने से माइग्रेन की समस्या ट्रिगर हो सकती है। माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को बादाम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
मोटापा
मोटापे की समस्या से पीड़ित लोगों को भी बादाम का कम सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम में भरपूर मात्रा में Caloriesऔर वसा पाया जाता है। ऐसे में बादाम का अधिक सेवन मोटापे को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनको सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करना चाहिए।
Next Story